ओडिशा के एक गांव के रहने वाले भारत नाथ ने एक नेक मिसाल पेश की है। 61 साल के भारत नाथ को भारत देश की हमेशा चिंता सताती है। बता दें कि पेशे से भारत नाथ फल बेचते हैं। लेकिन अब वह कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस से बचने के लिए ग्राहकों और स्थानीय लोगों को भारत नाथ उपाए बता रहे हैं। पैम्फलेट और अखबारों की कटिंग का उपयोग वह कर रहे हैं जिसमें क्या करें और क्या न करें कोरोना वायरस से बचने के लिए बताया हुआ है।
पोस्टर लगा रहे हैं शहर में
बता दें कि कोरोना वायरस से बचने के लिए शहर में भारत नाथ ने एहतियात और निवारक के पोस्टर लगाए हैं। उन्होंने ओडिशा के पारादीप शहर में बंदरगाह में पोस्टर लगाए हैं। बता दें कि कई देशों के जहाज यहां पर आते हैं। यहां पर विदेशों से भी लोग आते हैं।

इसी वजह से कोरोना वायरस फैलने का यहां पर खतरा ज्यादा है। वैसे तो अपने स्तर पर बंदरगाह के अधिकारी भी काम कर रहे हैं। एंट्री प्वाइंट्स पर उन्होंने जांच को तेज कर दिया है। स्थानीय लोगों को वह कोरोना वायरस के लिए जागरूक कर रहे हैं।
सड़क किनारे बैठते हैं
भारत नाथ पेशे से फलविक्रेता हैं। लेकिन वह अपने काम से समय निकालकर वह देश के स्वास्थ्य के लिए सड़क के किनारे बैठ कर लोगों को किताबों और अखबारों की कटिंगों से छींकने और खासने के सही तरीकों को बताते हैं। इसके अलावा वह कहते हैं कि नियमित रूप से हाथ धोएं और मास्क मुंह पर जरूर पहनने की सलाह दी।
स्वच्छ रहने की हिदायत देते हैं
भारत नाथ विदेशियों के सीधे संपर्क में आने से लोगों को सावधान कर रहे हैं। उन लोगों से बात करने पर सावधानी बरतने को कह रहे हैं जिनके देशों में कोरोना वायरस फैल गया है। इतना ही नहीं वह मांस और मछली को सही से पकाकर खाने की हिदायत वह लोगों को दे रहे हैं।
28 मामले आए भारत में कोरोना वायरस के
तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत दुनिया भर में कोराेना वायरस से हो गई है। कोरोना वायरस से संक्रमित 86 हजार से ज्यादा लोग हैं। भारत में अब तक 28 मामले कोरोना वायरस के सामने आ चुके हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार इस वायरस से निपटने के लिए हर तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार पूरी तैयारी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



