रोम के सबसे प्रसिद्घ फाउंटेन में अब पर्यटकों के लिए एक नया नियम लागू किया जा रहा है। यहां हर रोज कई सारे पर्यटक घूमने आते हैं इतना ही नहीं यहां मौजूद टे्रवी फाउंटेन में लोग मुंह लगाकर पानी भी पीते हैं। इन्हीं सब चीजों के चलते यहां पर एक नया नियम लागू कर दिया गया है। इस नियम को लागू करने से न तो कोई यहां पर फाउंटेन से मुंह लगाकर पानी पी सकेगा और न ही कोई भी पर्यटक शर्ट के बटन खोलकर घूम पाएगा।

1.इस नए नियम को रोम की सिटी काउंसिल ने मंजूरी दे दी है। इस नियम को तोडऩे वाले व्यक्ति को भारी जुर्माना भी देना पड़ेगा।

2.इस नियम के लागू होने के बाद से पर्यटक यहां पर आने के बाद पहले जैसी मौज-मस्ती नहीं कर पाएंगे।

3.इन दोनों नए नियमों के साथ सिटी काउंसिल ने एक और अन्य नियम लागू किया है। अब से टे्रवी फाउंटेन के पास खाना-खाने पर भी रोक लगा दी गई है।

4.सिटी काउंसिल को इस नियम को लागू करने की वजह यह है कि यहां पर पर्यटक खाना खाते हैं। तो फाउंटेन के मार्बल पर टमेटो कैचअप और दूसरे तरह के सामन गिरा देते हैं जिसकी वजह से यहां के मार्बल खराब होते हैं।

5.बता दें कि रोम के इस स्मारक पर अब लव वॉक करना भी अपराध माना जाएगा। यह सूचना देश में स्थापित विदेशी दूतावासों को दे दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



