Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Sabyasachhi का ‘हेरिटेज ब्राइडल’ कलेक्शन देख लोगों की टूटी उम्मीदें, कहा- ये डिप्रेशन वाला कलेक्शन है

Summary :

अगर फैशन की बात हो तो सब्यसाची (Sabyasachhi) का जिक्र जरूर होता है। उनके कपड़े पूरी दुनिया में मशहूर हैं, खासकर उनके दुल्हन के कपड़े। इसे पहनने का सपना हर दुल्हन का होता है। ये आउटफिट्स बहुत महंगे हैं, इनकी कीमत लाखों में होती है। इतना ही नहीं बल्कि इनकी साड़ियां भी इसी रेंज में होती है। अब लोग आने वाले त्योहारों के लिए Sabyasachhi की साड़ियों के नए कलेक्शन के बारे में बात कर रहे हैं जिससे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है लेकिन, कुछ लोग इन्हें पहनने वाली मॉडल्स के लुक से खुश नहीं हैं। वे इन…

अगर फैशन की बात हो तो सब्यसाची (Sabyasachhi) का जिक्र जरूर होता है। उनके कपड़े पूरी दुनिया में मशहूर हैं, खासकर उनके दुल्हन के कपड़े। इसे पहनने का सपना हर दुल्हन का होता है। ये आउटफिट्स बहुत महंगे हैं, इनकी कीमत लाखों में होती है। इतना ही नहीं बल्कि इनकी साड़ियां भी इसी रेंज में होती है। अब लोग आने वाले त्योहारों के लिए Sabyasachhi की साड़ियों के नए कलेक्शन के बारे में बात कर रहे हैं जिससे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है लेकिन, कुछ लोग इन्हें पहनने वाली मॉडल्स के लुक से खुश नहीं हैं। वे इन साड़ियों को अंतिम संस्कार वाली साड़ियों का कलेक्शन तक कह रहे है।

ब्राइडल कलेक्शन को कहा डिप्रेशन कलेक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)

 Courtesy : ये वीडियो @sabyasachiofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया

Sabyasachhi ने हाल ही में शादियों और त्योहारों जैसे विशेष अवसरों के लिए फैंसी कपड़ों का एक नया कलेक्शन जारी किया है जिसे वह ‘हेरिटेज ब्राइडल’ कलेक्शन कहते है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी एक पोस्ट भी अपलोड की है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि-हेरिटेज ब्राइडल 2023। हालांकि, कुछ लोगों को तस्वीरों में दिखाए गए मॉडल्स के कपड़े पसंद नहीं आए। इस वजह से ब्रांड को इंटरनेट पर लोगों से नकारात्मक टिप्पणियां मिल रही हैं। हर कोई असल में हैरान था कि मॉडल कितने उदास और उबाऊ लग रहे थे। लोग इस बात से भी नाराज हैं कि किसी भी मॉडल ने बिंदी नहीं लगाई, जो एथनिक लुक का अहम हिस्सा है।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

3 दिन पहले पोस्ट किए गए वीडियो में एक मॉडल की तस्वीर है जिसकी साड़ी के चारों ओर बड़ा और चौड़ा बॉर्डर है। मॉडल के चेहरे पर किसी भी तरह का कोई भी भाव नहीं है।अब तक इस पोस्ट को 35 हज़ार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। लोगों ने कमेंट कर अपने रिएक्शन भी शेयर किए है। एक व्यक्ति ने पूछा कि किसकी मय्यत पर जा रहे हैं ये लोग। दूसरे व्यक्ति ने लिखा कि- मॉडल उदास क्यों दिख रही हैं? क्या ये डिप्रेशन वाला कलेक्शन है? एक शख्स ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं है कि आप त्योहारों का मजाक उड़ा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner