पहले कभी नहीं देखी होगी दादा-पोते की ऐसी मुलाकात,विडियो हुआ वायरल

Summary :

बेशक मामला पुराना जरूर है,लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है,जी हां क्या पता ये वाला वीडियो लॉकडाउन के दिनों में आपको अपने दादा या नाना की याद दिला दे।

बेशक मामला पुराना  जरूर है,लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है,जी हां   क्या पता ये वाला वीडियो लॉकडाउन के दिनों में आपको अपने दादा या नाना की याद दिला दे। जिस शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया है उसका कहना है यह दादा पहली बार अपने मासूम पोते से मिल रहे हैं। दादा और पोते की ऐसी खास मुलाकात तो वाकई कई लोगों का दिल जीत लेगी और वैसे यह भी हो सकता है कि कुछ लोगों की यह वीडियो देख आंखें भी नम हो जाए। वैसे इस मुश्किल घड़ी में न जाने दादा-पोते एक-दूसरे से दूर हैं। गले लगना तो बहुत दूर की बात है।
यहां देखिये वीडियो 
इस वीडियो को Learn Punjabi नाम के ट्विटर यूजर ने 17 मई को साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, दादा पहली बार अपने पोते से मिलते हुए। अब यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। 

क्या है वीडियो में 
वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि जैसे ही दादा को अपने पोते के आने की खबर मिलती है । वो उसे सिर्फ और सिर्फ गले से लगाने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। ये दादा सबसे पहले अपने हाथ से छड़ी गिराते हैं। फिर अपने पोते को गले से लगा लेते हैं। इतना है नहीं इस बीच उनकी आंखें नम हो जाती हैं,फिर दादाजी पोते को गोद में लिए टहलने लगते हैं।

सोशल मीडिया यूज़र्स ने दिया ऐसा रिएक्शन 

Desk Team