2023 में पाकिस्तान का बॉर्डर क्रॉस कर अपने प्यार सचिन मीणा के लिए भारत आई सीमा हैदर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है
कपल की इस यूनिक प्रेम कहानी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। लेकिन सीमा के भारत आने के बाद कई लोगों को उसपर शक भी हुआ। पर अब सीमा भारत में अपने चारों बच्चों के साथ रह रही है
सीमा हैदर और सचिन मीणा के बच्चे को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर आती रहती है। कुछ महीने पहले ये दावा किया गया था सीमा प्रेग्नेंट है और पांचवी बार मां बनने वाली है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ
फिलहाल सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि सीमा ने पांचवे बच्चे को जन्म दिया है
इंस्टाग्राम पर ये वीडियो @seemameena1030 ने शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि सीमा का बेटा हुआ है
वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा ने नीले रंग की साड़ी पहनी हुई है और उसकी गोद में एक छोटा सा बच्चा है। नन्हें से बच्चे को देखकर ऐसा लग रहा है कि बच्चे ने कुछ दिनों पहले ही जन्म लिया है
वहीं, सीमा बच्चे को दुलार करती नजर आ रही है। वीडियो में सीमा की सास और जेठानी भी नजर आ रही है और बच्चे को देखने आई है। सभी सीमा को रिकॉर्ड कर रहे हैं
इंस्टाग्राम पर ये क्लिप 9 हफ्ते पहले पोस्ट किया गया था। जिसपर कई कमेंट्स भी आए थे। लेकिन इसके बाद से सीमा हैदर कई रील्स अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुकी हैं
लेकिन किसी भी अन्य क्लिप में ये नन्हा सा बच्चा नहीं दिखा है। ऐसे में ये दावा करना कि सीमा हैदर पाचंवी बार मां बनी है, इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं


Download Android App
Download iOS App











