भगवान गणेश जी की पूजा के लिए बुधवार का दिन हिंदू शास्त्रों में बताया गया है। गणेश जी को प्रथम पूज्य कहा जाता है। अनंत सुख और अपार धन-वैभव अपने भक्तों को गणपति जी प्रदान करते हैं। बेहद लाभकारी मानी जाती है इनकी पूजा। इन कुछ खास बातों का ध्यान गणपति की पूजा के दौरान रखने से व्यक्ति के जीवन में शुभ फल मिलता है।

ऐसा कहा जाता है गणेश जी की सच्चे दिल से कोई भी पूजा करता है तो उसके सभी रुके हुए काम बन जाते हैं। चलिए आपको गणपति जी की पूजा और बुधवार को उन 10 उपायों के बारे में बताते हैं जिन्हें करने से भक्तों के जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।
ये 10 उपाय बुधवार को करने से होती हैं सभी मुरादें पूर्ण
1. बुधवार के दिन गुड़ और धनिए का भोग गणपति भगवान को लगाना चाहिए। इससे शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। आप भोग में मोदक या लड्डू का प्रसाद भी अर्पित कर सकते हैं।
2. बुधवार के दिन दूर्वा भगवान गणेश जी को समर्पित करना लाभकारी होता है।

3. बुधवार के दिन तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाना बहुत शुभ होता है।
4. अगर बुधवार के दिन आप बाहर जाते हैं तो सौंफ खाकर जाएं।

5. अपने साथ हरा रुमाल जरूर रखें। दरअसल हरा रंग बुधवार के दिन शुभ होता है।
6. बुधवार के दिन हरा रंग पहनना शुभ माना गया है।

7. ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जाप बुधवार के दिन करना बेहद शुभकारी होता है।
8. बुधवार के दिन ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप 108 बार करें।

9. मूंग दाल और तांबे की वस्तुओं का दान बुधवार के दिन करना शुभ होता है।
10. रात में तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें और फिर उसे सुबह ग्रहण कर लें। ऐसा करने से बुध से जुड़े सभी रोग दूर होते हैं।


Download Android App
Download iOS App



