अक्सर देखा गया है कि बच्चों की शादी को लेकर माता-पिता बहुत ही परेशान होते हैं। जब बच्चे उम्र के पड़ाव को पार कर लेते हैं तो घरवाले उनके लिए जीवन साथी की तलाश करना शुुरु कर देते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक युवक का फेसबुक पोस्ट जमकर वायरल हाे रहा है।

पश्चिम बंगाल के हुगली के रहने वाले गौरव अधिकारी ने अपने फेसबुक पर मां के लिए योग्य वर तलाश करने के लिए पोस्ट डाला है। गौरव के पोस्ट को 3400 से ज्यादा बार लोगों ने शेयर किया था। हुगली जिले के फ्रेंच कॉलोनी में गौरव रहते हैं।

गौरव के पिता का देहांत पांच साल पहले हो गया था। पिता के जाने के बाद घर में मां बिल्कुल अकेली रहती हैं। गौरव ने बताया कि वह अपने माता-पिता की एकलौती संतान हैं। सुबह नौकरी पर जब गौरव निकल जाते हैं तो पूरा दिन मां घर में अकेली रहती है। इतना ही नहीं गौरव घर रात को देरी से आते हैं।
अच्छा लाइफ पार्टनर चाहिए मां के लिए
गौरव ने कहा कि, फेसबुक पर यह पोस्ट लिखने से पहले उन्होंने अपनी मां से इस बारे में बात की थी। गौरव ने कहा कि मां मेरे बारे में सोच रही हैं। लेकिन मुझे भी उनके बारे में सोचना चाहिए। मैं अक्सर घर से बाहर रहता हूं तो मां अकेली पड़ जाती हैं। अकेली संतान के तौर पर मैं चाहता हूं कि मां के जीवन के बाकी दिन भी बेहतर तरीके से गुजरें, इसलिए मैं अपनी मां के लिए एक अच्छा साथी चाहता हूं।
बेहतर जिंदगी गुजारे मां पार्टनर के साथ

गौरव ने कहा कि किताबें पढ़ना और गाने सुनना उनकी मां को बहुत पसंद है। लेकिन किसी पार्टनर की जगह किताब और गाने नहीं ले सकते। गौरव ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा, अकेले जीवन गुजारने से बेहतर तरीके से जीना अच्छा है।
ये शर्त रखी दूल्हे के लिए
अपनी फेसबुक पोस्ट में गौरव ने लिखा, हमें रूपए-पैसे, जमीन या संपत्ति का कोई लालच नहीं है। लेकिन भावी वर को आत्मनिर्भर होना होगा। उसे मेरी मां को ठीक रखना होगा। मां की खुशी में मेरी खुशी है। गौरव ने आगे पोस्ट में कहा कि इस पोस्ट से लोग मुझ पर हंस सकते हैं, लेकिन मेरा फैसला बदलेगा नहीं।


Download Android App
Download iOS App



