ये तस्वीर है सोफिया सोफी की। जो एक मिशन पर हैं। सोफिया कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक दौड़ रही हैं मैराथन। वैसे देखा जाए तो हर एक काम को करने के पीछे कोई न कोई मकसद जरूर होता है। सोफिया के पास भी है। बता दें कि 33 साल की सोफिया एक संदेश के लिए दौड़ रही हैं। वो एकता का संदेश पुरी दुनिया भर को देना चाहती हैं। सोफिया चाहती हैं कि सब समान हों। किसी प्रकार का कोई भेदभाव न हो। सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी की वजह से लोगों में आपसी दुश्मनी नहीं हो। इन्हीं सब चीजों के बारे में सोफिया जगह-जगह जाकर बता रही हैं। गांव के लोगों के मन की बात को जान रही हैं। साथ ही उन्हें अपने विचार बता रहीं हैं।

100 दिनों में करीब 4000 किलोमीटर
और तो और सोफिया 100 दिनों में अपनी 4000 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना चाहती हैं। इसमें 11 राज्य और 25 शहर और बहुत सारे गांवो से होते हुए वह जाएंगी। उन्होंने अपनी ये दौड़ 25 अप्रैल के दिन शुरू की थी। अभी तक जम्मू-कश्मीर,पंजाब,हरियाणा,दिल्ली,राजस्थान और मध्य प्रदेश वो अब तक पार कर चुकी है।

इससे पहले सोफिया ने एक रिकॉर्ड बना रखा है। उन्होंने 15 दिनों में 720 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने का रिकॉर्ड कायम
किया है। सोफिया का नाम लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
सोफिया पहले करती थीं एयर इंडिया में काम
सोफिया पहले एयर इंडिया में कार्य करती थी इसके बाद उन्होंने वहां से नौकरी छोड़ दी और अपनी मैराथन दौड़ पर ध्यान देना शुरू कर दिया। अपना यह मिशन शुरू करने से पहले वो अस्पताल में भर्ती थी। उन्होंने बताया कि जब मैं अस्पताल में थी तो यह सोचती थी कि आखिर यह मिशन कैसे पूरा होगा। जिस रूट से मैं जा रही हूूं वहां पर तो काफी ज्यादा ट्रेफिक होगा। इससे बॉडी कोलेप्स भी हो सकती है। इसके बावजूद सोफिया ने अपनी दौड़ शुरू कर दी। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि वो अपनी मंजिल तक पहुंच पाती है कि नहीं।

यहां देखिए सोफिया की अमृतसर में दौड़ते हुए वीडियो। बेस्ट ऑफ लग गर्ल।


Download Android App
Download iOS App



