गुजरात में सड़क पर सांड ने सनक में आकर दो लोगों पर किया हमला, लोगों ने ऐसे दी प्रतिक्रिया

Summary :

गुजरात में दो राहगीरों को एक सांड ने अपना निशाना बनाते हुए बूरी तरह से घायल कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब छाया हुआ है।

गुजरात में दो राहगीरों को एक सांड ने अपना निशाना बनाते हुए बूरी तरह से घायल कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब छाया हुआ है। बीते मंगलवार को गुजरात के राजकोट में यह घटना हुई है। साइकिल सवार और फिर बाइक सवार को सांड ने अपना निशाना बनाया है। 
इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क के किनारे खस्ता हाल में सांड शांत खड़ा हुआ है। रास्ते से गुजर रहे साइकल सवार पर अचानक से यह सांड हमला कर देता है। साइकल सवार शख्स अपने आपको सांड के इस हमले से कैसे-तैसे बचता है। उसके बाद जब वहां से एक बाइक वाला शख्स जा रहा था तो उस पर भी सांड ने हमला कर दिया जिसके बाद वह घायल हो गया। 

यहां देखें वीडियो

एनआई ने 19 जून को यह वीडियो अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्‍शन में लिखा, गुजरात के राजकोट में सांड के हमले में दो लोग घायल हो गए। बाद में सांड को गोशाला शिफ्ट कर दिया गया।

   

इस वीडियो पर यूजर्स से ऐसे दी प्रतिक्रिया

15 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है और 500 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। 

Desk Team