आपने कई फिल्मों में देखा होगा कि एक परिवार नई जगह जाकर शिफ्ट करता है, फिर अपने नए घर में उन्हें कुछ ऐसा मिल जाता, जिसे देखने के बाद वह उस घर को छोड़ कर जाने के लिए तुरंत तैयार हो जाते है। खैर, ये बात रही फिल्मों की लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फैमिली के बारे में बताने वाले है जो कुछ महीने पहले नए घर में शिफ्ट हुए लेकिन एक दिन उन्हें वहां कुछ ऐसा मिलता है जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिचक जाती है।
दरअसल, रेबेका-लिन चोल्स नामक महिला ने अपने साथ घटित हुए हादसे को टिकटॉक पर साझा किया है। वह बताती है कि उसका पति अपने टेनेसी वाले घर के बगीचे में खुदाई कर रहे थे कि तभी उन्हें एक पेड़ की जड़ का पता चला। फिर उन्होंने उस जड़ को बाहर निकाला, लेकिन बाहर निकालते ही पता चला कि वो कोई पेड़ की जड़ नहीं बल्कि वो एक हड्डी थी। ये देखकर वो काफी हैरान थे। जिसके बाद उन्होंने हिम्मत करते हुए हड्डी के आसपास की जगह पर भी खुदाई की। खुदाई में उन्हें जो मिला वो किसी डरावने सपने से कम नहीं था। बता दें, उन्हें वहां, ‘हड्डियों से भरा सूटकेस’ मिला।
वहीं, टिकटॉक पर वे मानती है कि इस एरिया का थोड़ा काला इतिहास है जिसके बारे में न तो उन्हें और न ही उनके पति को जानकारी थी। उनके पड़ोस में कई रहस्यमय हत्याएं हुई थीं। वहीं, वे आगे बताती है कि इस एरिया में एक और हत्या भी हुई है जो लगभग 20 साल पहले हमारे पास सड़क पर हुई थी, और किसी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, और वह हमारे घर के पास एक तालाब में पाई गई थी। आगे उन्होंने कहा कि तो मुझे लगता है कि यह क्षेत्र एक तरह से उसी के लिए जाना जाता है, जिसका हमें एहसास तब नहीं हुआ जब हम यहां आए थे।
बता दें, रेबेका कहती हैं, फिलहाल हड्डियों का डीएनए टेस्ट किया जा रहा है ताकि ये पता लगाया जा सके कि वो मानव अवशेष हैं या किसी जानवर के। अगर वो अवशेष जानवरों के हुए, फिर तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर इंसानी अवशेष हुए तो फिर पुलिस बगीचे को कुछ और खोदने के लिए वापस आ सकती है।


Download Android App
Download iOS App






