जरूरी नहीं है कि हमेशा सर्दियों में ही आपको जुकाम और खांसी की शिकायत होगी। क्योंकि बहुत बार ऐसा देखा गया है जब गर्मियों के दिनों में भी लोग की नाक जाम हो जाती है। इसकी एक सबसे बड़ी वजह सर्द-गर्म है। जी हां, तेज धूप में कुछ भी ठंडी चीज का सेवन कर लेने से गाला खराब हो जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलु नुस्खें लेकर आये हैं, जिनको अपनाने से आपका जुकाम और खांसी में तुरंत आराम मिलेगा।

वैसे तो आमतौर पर लोग गाला खराब में राहत पाने के लिए चाय पीते हैं। अगर आपका चाय से परहेज करते हैं तो इसके बदले आप गर्मागरम कहवा की चुस्की ले सकते हैं। ये एक कश्मीरी चाय होती है, जो पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी सेहतमंद भी होती है। इस चाय को बनाने के लिए कुछ मसालों का उपयोग किया जाता है, जो बॉडी को गर्म रखते हैं। तो आइये आपको बताते हैं कहवा चाय को आप घर में कैसे तैयार कर सकते हैं?

कहवा चाय बनाने के लिए अवश्य सामग्री
-पानी
-कश्मीरी हरी चाय की पत्तियां
-दाल चीनी
-इलाचयी
-केसर
-बादाम

कहवा चाय को बनाने की विधि
-इस चाय को बनाने के लिए आप सबसे पहले 1 छोटे बाउल में ¼ टी स्पून केसर और 1 टेबल-स्पून हल्का गर्म पानी मिला लीजिए कर दें।
-अब एक पैन में 2 कप पानी उबालकर 1 टुकड़ा दालचीनी, 2 इलायची, 2 लौंग और 2 टेबल स्पून चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें और इन सारी चीजों को 3 से 4 मिनट के लिए पका लें। इसके बाद फ्लेम को कम करके उसमें 4 टी स्पून कश्मीरी हरी चाय की पत्तियां डालकलर 2 से 3 मिनट तक उबाल लें।

– अब एक बाउल में इस पानी को छान लें और पैन में चाय वाले पानी को डालकर इसमें केसर वाला पानी और बादाम डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे 1 मिनट तक धीमी आग पर पका लें।
-आखिर में अब केसर और बारीक कटे बादाम से गार्निश करके सर्व करें। आप चाहे तो आप कहवा को नमकीन भी बना सकते हैं। इसके लिए चीनी की जगह आप नमक यूज करें।


Download Android App
Download iOS App



