दुनिया में कुछ पेशे ऐसे हैं, जिन्हें बहुत सम्मान से देखा जाता है। उनमें से ही एक होता है शिक्षक का पद। एक शिक्षक अपने स्टूडेंट्स को पढ़ाने के साथ ही उनकी जिम्मेदारी भी लेता है कि उसके छात्रों का भविष्य उज्जवल हो। अब एक शिक्षक की फोटो इंटरनेट पर काफी शेयर की जा रही है, जिसमें वह अपने आखिरी समय में भी बच्चों के असाइनमेंट चेक करते देखें जा सकते हैं।
बेटी ने शेयर किया था फोटो
बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सैंड्रा ए वेनेगास नाम की एक लड़की ने अपने पिता की तस्वीर के साथ एक नोट शेयर किया था, जिसे पढ़कर लोग इमोशनल हो रहे हैं। बेटी ने सोशल मीडिया पर बताया कि, कैसे पिता की सेहत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल लाया जा रहा था। इस स्थिति में भी वे अपना लैपटॉप और चार्जर अस्पताल ले आए, ताकि असाइनमेंट चेक करके उन्हें ग्रेड दे सकें।
सैंड्रा ने बताया कि, कैसे पिता ने असाइनमेंट की ग्रेडिंग पूरी कर स्टूडेंट्स से उनके कमिटमेंट को पूरा किया। ये सब होने के बाद उनके चेहरे पर एक अलग सी सुकून की चमक दिखाई दे रही थी, लेकिन अगले ही दिन वे इस दुनिया से चले गए। सैंड्रा ने ये भी लिखा कि शिक्षक इतने अतिरिक्त घंटे देते हैं, जिनका कई लोगों को एहसास भी नहीं होता। यहां तक कि एक महामारी के दौरान या स्वास्थ्य बिगढ़ने के दौरान भी, शिक्षक अपने फर्ज को पूरा करने के बारे में चिंतित रहते हैं।
2020 की है तस्वीर
बता दें सैंड्रा ने 2020 में फेसबुक पर अपने पिता की तस्वीर के साथ एक नोट शेयर किया था। लेकिन अब इंस्टाग्राम पर notcommonfacts नाम के अकाउंट ने फिर से इसे शेयर कर लोगों को भावुक कर दिया।
View this post on Instagram
बता दें ये पोस्ट notcommonfacts नामक अकाउंट ने शेयर किया है।
पोस्ट में सैंड्रा के पिता की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, सैंड्रा वेनेगास ने अस्पताल में अपने पिता के अंतिम पलों से पहले उनकी यह तस्वीर खींची थी। दुखद बात यह है कि अगले ही दिन उनका निधन हो गया था। अब इस पोस्ट को देख यूजर्स भावुक होकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




