ये शख्स जा रहा था रेलवे ट्रैक से तभी सामने से आ गई तेज रफ्तार में ट्रेन, देखें वायरल वीडियो

Summary :

सोशल मीडिया पर मुंबई के ठाणे रेलवे स्टेशन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है

सोशल मीडिया पर मुंबई के ठाणे रेलवे स्टेशन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे एक शख्स की रेलवे ट्रैक पर रेलवे पुलिस फोर्स के कांस्टेबल ने जान बचाई। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रेलवे ट्रैक से एक शख्स सफेद रंग की शर्ट पर जा रहा है। दूसरे प्लेटफॉर्म पर जैसे ही शख्स पहुंच रहा होता है तभी ट्रेन सामने से आने लगती है। 
आरपीएफ अधिकारी अनिल कुमार सेकंड भर में पटरियों में कूद गए। वीडियो में दिख रहा है कि प्लेटफॉर्म पर आदमी को अधिकारी खड़ा करता है और दूसरी ओर भाग जाता है। दूसरी तरफ जैसे ही वह जाता है उसी समय ट्रेन वहां से गुजर जाती है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। 
यूजर्स ने दी ऐसे प्रतिक्रियाएं


1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

आरपीएफ कांस्टेबल की बहादुरी की ट्विटर यूसर्स ने जमकर तारीफ की है। साथ ही अवैध रूप से पटरियों को पार कर रहे यात्री को कुछ लोगों ने दंड देने की मांग भी की है।

Desk Team