Viral Pre-Wedding Shoot Video : पुराने जमाने में भी शादियां होती थी और आज के टाइम में भी शादियां होती हैं। लेकिन उस समय से आज के समय में काफी कुछ बदलाव हो गए हैं। आजकल शादियों में डेस्टिनेशन वेडिंग और शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट जैसी चीजे अक्सर देखने को मिलती हैं। आप भी ऐसे बहुत से कपल्स को जानते होंगे जिन्होनें अपनी शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट करवाए होंगे।
हो सकता है आपने आज तक बहुत से प्री-वेडिंग शूट देखें हो लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा नज़र देखने को मिला है जो आपने यकीनन आज से पहले कभी कही नहीं देखा होगा। वीडियो (Viral Pre-Wedding Shoot Video) देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे और सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये है क्या?
वायरल हो रहा वीडियो
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहे वीडियो (Viral Pre-Wedding Shoot Video) में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि एक लड़की पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजी-सवरी हुई सड़क के किनारे खड़ी हुई है। लेकिन तुरंत बाद वो कुछ ऐसा करती हैं जिसे देख नेटिज़ेंस वाकई बेहद हैरान हो गए हैं। दुल्हन अचानक पीठ की तरफ से झुककर जमीन को अपने हाथों से छूने लगती है। इसके बाद वह अपने हाथ और पैर दोनों से ही उल्टा चलने शुरू कर देती है। सड़क के आसपास मौजूद हर इंसान दुल्हन को इस तरह से चलते हुए देखता है। बता दें कि अब ये वीडियो सोशल मीडिया (Viral Pre-Wedding Shoot Video) पर बेहद ज्यादा वायरल हो गया हैं।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

वायरल वीडियो (Viral Pre-Wedding Shoot Video) को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘ऐसा कौन प्री वेडिंग शूट करवाता है।’ अब तक वीडियो को हज़ारों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो (Viral Pre-Wedding Shoot Video) देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- रील का नशा है। दूसरे यूजर ने लिखा- मंजुलिका बन गई ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा- भूतनी है ये तो। एक अन्य यूजर ने लिखा- जिसे ससुराल वालों को डराना होता है।


Download Android App
Download iOS App



