सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो बिल्कुल अगल है
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी का माहौल है
एक टेबल पर शिव जी का धनुष रखा हुआ है और उसे उठाने के लिए लोग बारी-बारी से आ रहे हैं
लेकिन कोई इसे उठा नहीं पाता, तब जाकर दुल्हा आता है और धनुष को एक बार में उठा लेता है
फिर ठीक माता सीता की स्वयंवर के जैसे धनुष से तीर छोड़ता है, जिससे सामने लगा एक बनावटी दरवाजा खुल जाता है
दुल्हे को अपनी दुल्हन मिल जाती है। इसके बाद दुल्हन उसके गले में वरमाला डाल देती है
वायरल वीडियो को @commentshalla नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है
कुछ लोगों ने कहा इस तरह की शादी से हमारी प्राचीन परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। तो इसमें बुरा क्या है। लोग सभ्य तरीके से शादी कर रहे हैं
दूसरी तरफ कई लोगों ने शादी करने के इस तरीके को गलत बताया, उन्होंने कहा कि हमें अपने ही धर्म का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए


Download Android App
Download iOS App



