इंसानों जितने लंबे चमगादड़ को देख लोगों के छूटे पसीने, जानिए क्या है इस वायरल तस्वीर का सच?

Summary :

सोशल मीडिया पर एक इंसान के आकार के चमगादड़ की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह एक घर के छज्जे पर उल्टा लटका है। इस तस्वीर ने लोगों को हैरान किया हुआ है कि क्या सच में इतना बड़ा चमगादड़ हो सकता है।

उल्लू और चमगादड़ ही सिर्फ रातों को देखने को मिलते हैं। ये दोनों अक्सर रातों में आसमान में उड़ते हुए नजर आते हैं। उल्लू तो हमेशा ही कम देखने को मिलते हैं लेकिन चमगादड़ अक्सर ही बिजली के तारों पर, बिल्डिंग के छज्जों, खंडहरों में या पेड़ों पर उल्टा लटकते पाए जाते हैं। चमगादड़ एक स्तनधारी प्राणी है और इनकी सबसे बड़ी खासियत ही इनका उल्टा लटकना है।
वैसे तो इंसानों का इन उल्टे लटकने वाले चमगादड़ों से कोई लेना देना नहीं है और ना ही इंसान इन पर इतना ध्यान देते है। मगर अगर कभी आपको इंसानों के बराबर हाइट का चमगादड़ उल्टा लटका मिल जाए तो आपके होश उड़ जाएंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद ही डरावनी फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसने हर किसी का दिमाग घुमा दिया है।
इस वायरल तस्वीर में एक घर के छज्जे पर इंसान के बराबर लंबा चमगादड़ उल्टा लटका दिखाई दे रहा है। दिखने में ये बिल्कुल चमगादड़ की तरफ दिखाई दे रहा है और इस वायरल तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई है। इस भयानक और बड़े चमगादड़ को देखकर लोगों कई तरह के सवाल कर रहे हैं। तो चलिए बताते है क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई।

वो कहते है ना जैसा दिखता है, वैसा होता नहीं है। ये कहावत इस वायरल तस्वीर पर बिल्कुल सटीक बैठती है। चमगादड़ों की प्रजाति खूनी होती है और इसी वजह से आमतौर पर फिल्मों और सीरियल में इन्हें पिशाचों से जोड़ा जाता है। इसलिए इस बात में कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि किसी ने चमगादड़ की पोशाक पहनी और लोगों को डराने के लिए इस तरह उल्टे लटकने की हरकत की।
भले ही दिखने में ये चमगादड़ बिल्कुल असली लग रहा है और इसे देखकर कोई भी डर जाएं। मगर दिलचस्प बात ये है कि ये किसी इंसान का काम भी नहीं है क्योंकि इतना विशाल दिखने का कारण कैमरा ट्रिक है। दरअसल, यहां पर ऑप्टिकल इलूजन पैदा किया गया और एक चमगादड़ का लंबा करके दिखाया गया है। मगर सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं।

Desk Team