अक्सर रहता है पार्टनर से लड़ाई -झगड़ा तो जरूर करें ये कपूर का ये उपाय

Summary :

अक्सर घरों मेंकलह-क्लेश की वजह से घर में अशांति का माहौल बना रहता है। ज्योतिष शास्त्र में घरेलु लड़ाई-झगड़े से छुटकारा पाने के लिए कुछ असरकारक उपाय बताए गए हैं।

हर रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रयास करना बहुत आवश्यक होता है। तभी व्यक्ति अपना मनचाहा प्यार या रिश्ते को मजबूत बनाए रख सकता है। अपने प्यार को पाने और रिश्ते को मजबूत बनाने के प्रयास के साथ आप कुछ उपायों को भी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने जीवन साथी को समय ना देने के कारण कई बार रिश्तों में दूरी आ जाती है और यह दूरी इतनी बढ़ जाती है कि प्यार की कमी के कारण रिश्ते टूट जाते हैं। लेकिन जातक अपना खोया प्यार दोबारा से पा सकता है। उसके लिए व्यक्ति को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की तीन माह तक पूजा करनी चाहिए।
रात्रि को सोने से पहले किसी पीतल के बर्तन में कपूर लेकर उसे गाय के शुद्ध घी में डुबोकर जला दें। इस उपाय से घर के क्लेश का नाश होता है तथा घर में शांति आती है।
यदि पति-पत्नी में क्लेश रहता है, तो पत्नी रात को सोते समय बिना टोके कुछ कपूर पति के तकिये की नीचे रख दे और सुबह बिना टोके उसे जला दे। इसके पश्चात् राख को बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दे। इस उपाय से आपस में शांति बनी रहेगी तथा प्रेम बढ़ेगा।
घर के अंदर सप्ताह में किसी एक दिन कपूर जलाकर उसका धुंआ घर में देने से गृह क्लेश नहीं होता तथा घर में शांति का वास रहता है।
घर के क्लेश दूर करने के लिए जातक को सफेद वस्त्र धारण करके किसी भी धार्मिक स्थल पर लाल गुलाब का चमेली का इत्र अर्पित करना चाहिए। अपने प्रेम की सफलता के लिए सच्चे मन से भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए और आपको इस उपाय से निश्चित लाभ होगा।

Desk Team