सांपों के देश के नाम से भी ब्राजील को जाना जाता है। ऐसा इसलिए यहां पर बहुत ज्यादा संख्या में सांप होते हैं। दुनिया में जितने सांप नहीं मिलेंगे उतने सांप ब्राजील में मिलते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां एक भी सांप नहीं है।

आयरलैंड सांप ऐसा देश है जहां एक भी सांप नहीं हैं। लेकिन एक पीछे का रहस्य आपको चौंक देगा। पहले हम आपको यहां की कुछ रोचक बातें बताते हैं उसके बाद सांपों न होने का रहस्य बताएंगे। आयरलैंड में 12800 ई.पू. से भी पहले मानव जाति के होने के सबूत हैं। आयरलैंड के बारे में एक खास बात ये भी है यहां पर सन 900 में पहला बार खुला था और आज तक भी यह चल रहा है। इस बार का नाम सीन्स बार है।

दुनिया का सबसे बड़ा जहाज टाइटैनिक तो आप जानते ही हैं जो समुद्र में 14 अप्रैल 1912 में डूब गया था। उत्तरी आयरलैंड के बलेफास्ट शहर में इस जहाज को बनाया गया था।

आयरलैंड के बारे में एक और रोचक बात यह भी बताई जाती है कि आज के समय में धरती पर जितने भी ध्रुवीय भालू जीवित हैं। अगर उन सभी के पूर्वजों के बारे में पता लगाया जाए तो 50 हजार साल पहले जीवित एक भूरी मादा भालू जो कि आयरलैंड में रहती थी वह सभी इसके बच्चे हैं।

अब हम आपको बताते हैं आखिर सांप आयरलैंड में क्यों नहीं है। एक पौराणिक कथा इसके पीछे है। ऐसा कहा जाता है कि ईसाई धर्म को आयरलैंड में सुरक्षा देने के लिए सेंट पैट्रिक नाम के एक संत ने पूरे देश के सांपों को एक साथ पकड़ा और उन सबको आइलैंड से निकाल कर समुद्र में फेंक दिया। यह काम उन्होंने 40 दिन भूखे पेट रहकर किया था।

वहीं वैज्ञानिक यह मानते हैं कि कभी भी सांप आयरलैंड में पाए गए नहीं थे। ऐसा कोई भी रिकॉर्ड जीवाश्म अभिलेख विभाग में दर्ज नहीं है। इससे यही पता चलता है कि कभी भी सांप आयरलैंड में नहीं थे।

आयरलैंड में सांपों के न होने के पीछे यह भी कहानी बताई जाती है कि यहां पर बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है जिसकी वजह से सांप यहां से खत्म हो गए। उसके बाद से यही मान्यता है कि सांप यहां पर ज्यादा ठंड की वजह से गायब हो गए।



Download Android App
Download iOS App



