जब दुनिया में पुल बनने शुरु हुए थे तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह कौन सी ऊंचाई पर चले जाएंगे। हजारों फीट ऊंचे दुनिया भर में ब्रिज बन गए हैं। इन ऊंचे ब्रिज को देखकर लोगों का सिर ही घूमना शुरु हो जाता है। आज हम आपको दुनिया के सबसे डरावने और खतरनाक पुलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. रॉयल गुर्गे ब्रिज- कोलोराडो

रॉयल गुर्गे ब्रिज अमेरिका का सबसे बड़ा ब्रिज है और इसे 1929 में बनाया गया था। इस पुल में विंड केबल्स लगभग 50 सालों तक नहीं लगाई थीं। टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर इसे बनाया गया है।
2. मंकी ब्रिज- वियतनाम

बांस से बने वियतनाम के मेकांग डेल्टा पर कई तरह के ब्रिज बने हुए हैं। इस पूरे डेल्टा पर लोग इन्हीं पुलों के जरिए जाते हैं। जब लोग इन पुलों से जाते हैं तो वह अलग-अलग तरह केे मुद्राएं बनाते हैं जिसकी वजह से इसे मंकी ब्रिज बोलते हैं।
3. हुसैनी हैंगिंग ब्रिज- पाकिस्तान

यह ब्रिज पाकिस्तान की हुंजा नदी पर बना हुआ है और इस पर कमजोर दिल वाले नहीं जा सकते हैं। दरअसल कई बड़े-बड़े गैप इस ब्रिज में है जिसकी वजह से इसे पार करने में मुश्किल होती है। इस दौरान आप छोटी सी भी चूक करते हैं तो आप हुंजा नदी में सीधे गिर जाएंगे।
4. सेवन मिले ब्रिज- फ्लोरिडा

जब इस पुल को पहले बनाया गया था तब इसके नीचे से नाव, बोट यह नहीं जा पाती थीं। जिसके बाद इसे दोबारा बनाया गया है। यह पुल देखने में खतरनाक नहीं लगता पर यह बहुत डरावना है।
5. डिसेप्शन पास ब्रिज- वाशिंगटन स्टेट

यह ब्रिज Whidbey और Fidalgo Island के बीच में 180 फीट की ऊंचाई पर बनाया हुआ है। सर्दियों में जब कोहरा ज्यादा घना हो जाता है तब यह ब्रिज बहुत खतरनाक दिखाई देता है।


Download Android App
Download iOS App



