फिल्म सिटी के नाम से मुंबई को भले ही जाना जाता है लेकिन यहां पर कई ऐसे मशहूर मंदिर हैं जिनकी वजह से मुंबई को आध्यात्मिक नगरी भी कहा जाता है। चलिए आपको मुंबई के ऐसे ही प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताते हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर

मुंबई के सबसे सुंदर मंदिरों में सिद्धिविनायक मंदिर का नाम शामिल है। यह मंदिर भगवान गणेश जी को समर्पित है और इसका नाम मुंबई के सबसे अमीर मंदिरों में लिया जाता है। इस मंदिर की स्थापना साल 1901 में हुई थी साथ ही नवरचना गणपति के नाम से भी मशहूर है।
महालक्ष्मी मंदिर

महालक्ष्मी मंदिर सन 1831 में बनाया गया था। इस मंदिर को हिंदू व्यापारी ढकजी दादाजी ने स्थापित करवाया था। त्रिदेवी देवी महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती मंदिर में चित्र हैं।
बाबुलनाथ मंदिर

भगवा बाबूनाथ यानी भगवान शिव को बाबुलनाथ मंदिर समर्पित है। सन 1780 में यह मंदिर बना था और लाखों लोग इस मंदिर में महाशिवरात्रि के समय दर्शन के लिए आते हैं।
मुम्बा मंदिर

एक पुराना मंदिर छठी शताब्दी में मुंबई शहर में बनाया गया था। मुम्बा देवी को यह मंदिर समर्पित है। एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी यह पवित्र तीर्थ स्थान है।
वालकेश्वर मंदिर

मुंबई के ऐतिहासिक मंदिर में से एक वालकेश्वर मंदिर है और इसे बाणगंगा मंदिर भी कहते हैं। दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल के वालकेश्वर क्षेत्र में यह मंदिर है और शहर के सबसे ऊंचे स्थान पर यह स्थित है।


Download Android App
Download iOS App



