तपती गर्मी आते ही सबसे पहले लोग स्किन संबंधी जुड़ी बिमारियों का शिकार होने लगते हैं। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत घमौरियों की होती है। जी हां, घमौरियों की वजह से बॉडी पर लगातार खुजली होती रहती है। साथ ही छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं और कांटे चुभने जैसा अहसास होता है। वहीं घमरियों की दिक्कत ज्यादा बढ़ जाने की वजह से बॉडी पर लाल रैशेज भी हो जाते हैं। यदि आप भी उनमें से हैं जिन्हें गर्मियों के मौसम में घमौरियां की परेशानी होती है तो आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ घरेलू उपाए जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

दही-पुदीने का पैक

घमौरियों से थोड़ी राहत पाने के लिए दही आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। इस पैक को बनाने के लिए आधा कटोरी दही में 6 से 7 पुदीने के पत्ते पीसकर तैयार कर ले। अब इस मिश्रण को करीब 10 मिनट तक घमौरियों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद स्नान कर लें।
नीम की पत्तियां

जल्द ही घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के पानी से नहाएं। नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसकी पत्तियों को पीसकर घमौरिया में लगाने से भी तेजी से आराम होता है।
मुल्तानी मिट्टी

स्किन को ठंडक पहुंचाने के लिए मुल्तानी मिट्टी एक बेहतर विकल्प है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल करने से खुजली और जलन की परेशानी नहीं होती है। साथ ही ये दाने कम करके बैक्टीरिया खत्म करके आपको आराम दिलाती है।
पपीता और गेहूं आटा

घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए थोड़ा सा पका हुआ पपीता और एक चम्मच गेहूं का आटा मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसको शरीर में दाने होने वाली जगह पर लगाएं और हलके हाथों से इससे मसाज करें और कुछ देर बाद नहा लें। बता दें पपीता स्किन की ठंडक पहुंचाता है और गेहूं का आटा घमौरियों की डेड सेल्स को हटाता है।
एलोवेरा जेल

घमौरियों से निजात पाने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग भी कर सकते हैं। इसका यूज करने से घमौरियों में होने वाली खुजली और रैशेज की समस्या से राहत मिलेगी।
आइस क्यूब

आइस क्यूब्स भी गर्मियों में होने वाले दानो में आराम दिलाती है। इसके लिए आप एक साफ सूती कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़ों को लपेट लें और घमौरियों वाली जगह पर हल्के हाथों से लगाएं, इससे राहत मिलेगी। इस प्रक्रिया को आप एक दिन में दो बार करीब 5 से 10 मिनट तक करें।


Download Android App
Download iOS App



