राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच गुरुवार को DV पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 37 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गयी है। उन्होंने अब तक खेले 5 मुकाबलों में ये चौथी जीत दर्ज़ की। वहीं राजस्थान की टीम को इस हार से बड़ा नुकसान हुआ है। इस हार के बाद उनकी टीम नंबर 1 से खिसक कर नंबर 3 पर पहुंच गयी है।

ये तो हुई दो टीमों की टक्कर की बात जहां बाज़ी मारी गुजरात टाइटंस ने, लेकिन इस मुकाबले में ही दो खिलाडियों की भी टक्कर हुई ये टक्कर थी ऑरेंज कैप की। इस मैच के शुरू होने से पहले राजस्थान के बल्लेबाज़ जोस बटलर के पास ये सम्मान था लेकिन जब राजस्थान ने टॉस जीत कर गुजरात को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया तो हार्दिक पांड्या ने ऐसी कमाल की पारी खेली जिसने उनकी टीम को मैच तो जिताया ही साथ में उन्हें ऑरेंज कैप की रेस का मुख्य खिलाडी बना दिया। हार्दिक ने मुश्किल में फंसी अपनी टीम के लिए कठिन हालातों में 87 रन की बेहतरीन पारी खेली और बटलर के इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
Such a gentleman Jos Buttler is .. pic.twitter.com/m42ATqL7tN
— That-Cricket-Girl (@imswatib) April 14, 2022
हार्दिक ने जैसे ही बटलर को इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ा तो उसी समय फील्डिंग कर रहे बटलर ने अपनी ऑरेंज कैप उतार दी। ये बताने के लिए की वो अब इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर नहीं है। बटलर के इस काम की सोशल मीडिया में भी काफी तारीफ हुई। हालाँकि बटलर ने हार्दिक को ज्यादा देर आगे नहीं रहने दिया उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी आने पर 24 बॉल में 54 रन की धमाकेदार पारी खेल कर फिर से ऑरेंज कैप कर कब्ज़ा जमा लिया। बटलर ने इस टूर्नामेंट में अबतक 272 रन बना लिए हैं तो वहीं हार्दिक बटलर से 44 रन पीछे हैं और उन्होंने अबतक 228 रन बनाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



