आपके हाथ से गिर जाती है बार-बार ये घर की चीजें, तो होने वाला है अनर्थ

Summary :

अक्सर काम की जल्दबाजी और रोजाना की भागदौड़ में हमारे हाथ से कुछ चीजें गिर जाती हैं। इससे आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं हैं, लेकिन अगर कुछ चीजें आपके हाथ से बार-बार गिर जाती हैं तो यह अपशकुन का संकेत हो सकता है। अगर ऐसा हो रहा है तो आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कुछ चीजें अक्सर आपके हाथ से छूटकर गिरने लगे तो ये आने वाले जीवन में परेशानी का संकेत देती हैं। आइए जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार किन चीजों का हाथ गिरना अशुभ माना जाता है।
काली मिर्च-अगर धोखे से ही सही हाथ से काली मिर्च के डिब्बे गिरे और काली मिर्च जमीन पर बिखर जाए तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर दांपत्य जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है। किसी ना किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच में अनबन होने की संभावना पाई जाती है।
नमक– वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी के हाथ से नमक गिर जाए तो उस व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समस्या आने लगती है।इसके गिरने से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है।
दूध – दूध का हाथों से गिरना भी अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि दूध अगर हाथों से गिर जाए तो परिवार के सदस्यों में तनाव पैदा होने लगता है। 
तेल – यदि आपके हाथ से तेल गिर जाे तो ये अपशुगन होता है कहा जाता है कि आपके परिवार पर कोई भारी संकट आने वाला है। 
अनाज-अनाज गिरने का मतलब है कि व्यक्ति के जीवन में भोजन की कमी है और उसे धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Desk Team