लॉस एंजिलिस की एक कॉफ़ी शॉप के नीचे से प्राप्त हुआ ये 5 सौ पैरों वाला जीव, विशेषज्ञों के भी उड़े होश!

Summary :

हाल ही में लॉस एंजिलिस में एक कॉफ़ी शॉप के नीचे से एक्सपर्ट्स कनखजूरे की एक नई प्रजाति प्राप्त हुई जिसे देख वह अचम्भे में रह गए क्योकि इसके पैर और इसके अकार आजतक किसी भी जीव में देखने को नहीं मिले हैं।

धरती पर आज भी कई ऐसी रहस्य्मयी चीज़े हैं जो आज भी इंसानी आँखों से छिपी हुई बैठी हैं। यूँ तो कई राज़ का पता धरती के मनुष्य अबतक लगा चुके हैं लेकिन फिर भी लाखो ऐसी चीज़े हैं जो इंसान की आँखों में तभी आएँगी जब धरती का मन होगा। कहते हैं कि धरती पर मनुष्य से दो गुना राज जिव-जन्तुओ का हैं अगर वह निकल जाए तो धरती पर सिर्फ जिव ही दिखाई देंगे इंसान नहीं लेकिन आज भी वह अपने स्थान पर कई छिपे बैठे हैं। कुछ का पता तो इंसान लगा चुके हैं और कुछ का तभी लगेगा तब धरती चाहेगी। 
कई जीव ऐसे हैं जिन्हे समुन्द्र और धरती पर देखा गया हैं जिनके आज से पहले कभी कोई नामो-निशान भी देखने नहीं मिला था। ऐसे ही फिर एक बार एक जीव इंसानी नज़रो में आया हैं जिसे कनखजूरे की एक नई प्रजाति बताया जा रहा हैं। इसका नाम भी उस जगह के आधार पर ही रख दिया गया। इसकी खोज लॉस एंजिलिस में एक कॉफ़ी शॉप के नीचे से एक्सपर्ट्स को प्राप्त हुई हैं। जिसका नाम लॉस एंजिलिस थ्रेड मिलीपैड रखा गया हैं। 
साउथ कैलिफोर्निया को एक्स्प्लोर कर रहे परायवरणविद को स्टारबक्स के नीचे से ये जीव प्राप्त हुआ जिसे देख सभी लोग दंग रह गए। टीम ने इसे देखते ही इसका डीएनए सीक्वेंसिंग किया, जिसमें ये कंफर्म हो गया कि ये एक नई प्रजाति का कनखजूरा है। लेकिन सबसे हैरानी तो साइंटिस्ट्स को इसके पैर देखकर हुई जो सेंकडो से भी अधिक थे। 

पेन्सिल की नीडल से भी पतला हैं ये जीव 

अब बात करे Fox31 की मिली खबर के मुताबिक़, इस कनखजूरे की लंबाई एक पेपरक्लिप जितनी लम्बी हैं। लेकिन इसका अकार पेन्सिल की नोक जितनी पतली है। इसका लुक ट्रांसपेरेंट है साथ ही टेक्सचर जेली फिश जैसा है। जो जीव साइंटिस्ट्स के हाथ लगा, उसकी लंबाई चार इंच है। ये जमीन के नीकजए से मिला. एक्सपर्ट्स ने पाया कि ये जीव पूरी तरह से अंधा भी है। सबसे हैरानी इसके पैरों को देखकर हुई. जीव के एक दो नहीं, पूरे पांच सौ पैर हैं।
देखने में प्रतीत हुआ मॉन्स्टर के समान 

इस प्रजाति की खोज जैव विविधता के छिपे हुए चमत्कारों को उजागर करती है और प्रकृति और मानवता की खातिर इन प्राणियों की सुरक्षा और संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देती है। इस बीच, नई प्रजातियों का अनावरण करने वाली खोजों की लगातार बढ़ती संख्या हमेशा दुनिया भर में ध्यान आकर्षित करती है। 500 टांगों वाला यह जीव जिसे अब लॉस एंजिल्स मिलिपेड के नाम से पहचाना जा रहा है। 

Desk Team