जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर किसी को परीक्षा देना ही पड़ता है। परीक्षा एक ऐसी चीज होती है जिससे मानसिक तौर पर किसी का भी विकास होता है। देश में हर साल स्कूल लेवल से लेकर हायर एजुकेशन तक कई परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। आज की खबर में हम आपको बताएंगे कि भारत के वह कौन से एग्जाम है जो कि सबसे ज्यादा मुश्किल माने जाते हैं लेकिन इसी का दूसरा रूप देखे तो एग्जाम को निकालने के बाद किसी भी छात्र की जिंदगी बन जाती है तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे एग्जाम जो भारत में काफी ज्यादा मुश्किल माने जाते हैं।
.jpg)
IIT JEE
यह भारत के उन पेपरों में से है जिनको काफी ज्यादा मुश्किल भरा माना जाता है आईआईटीजेईई का आयोजन हर साल किया जाता है और इसे पास करने के बाद छात्रों को नेशनल लेवल पर इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलता है।
UPSC
यूपीएससी जो कि भारत के सबसे कठिन पेपरों में से अवल नंबर पर आता है। इस पेपर को पास करने वाले छात्रों को सिविल सर्विस में अलग-अलग पद पर काम करने का मौका मिलता है। यूपीएससी पास करने के बाद सबसे बड़ी पोस्ट डीएम की यानी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की मानी जाती है। यूपीएससी एग्जाम का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग कराता है और इसे पास करने के बाद कई बड़े पद पर नौकरी मिलती है।

CAT
कैट का एग्जाम भी पेपर में शामिल है जो कि भारत के सबसे कठिन एग्जाम माने जाते हैं। इस पेपर का आयोजन एमबीए में एडमिशन लेने के लिए किया जाता है यह एक प्रकार का एंट्रेंस होता है इसको निकालने के बाद भी छात्रों को मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एडमिशन मिलता है।

GATE
IIT और IISC गेट पेपर का आयोजन करवाते हैं। इस पेपर का आयोजन उन छात्रों के लिए कराया जाता है जो कि इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े हुए होते हैं पर यह भारत के उन पेपरों में शामिल है जो कि काफी ज्यादा कठिन माना जाता है।

NDA
एनडीए की परीक्षा की भारत क्यों कठिन परीक्षा में शामिल है इस को निकालना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। डिफेंस के लाइन में जाने वाले छात्र से पेपर की तैयारी करते हैं।

CA
अकाउंट के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र सीए पेपर की तैयारी करते हैं और यह भारत के सबसे कठिन एग्जाम में एक हैं। CA में जाने वाले छात्र को पहले CA CPT का एग्जाम देना होता है।


Download Android App
Download iOS App



