हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी पर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। हुड्डा ने एक बयान में कहा, “उम्मीद है कि अंतिम फैसला भी राहुल गांधी के पक्ष में आएगा क्योंकि मानहानि के मामले में ऐसा फैसला कभी नहीं आया है। यह फैसला स्पष्ट संदेश है कि राहुल गांधी की आवाज को दबाई नहीं जा सकती।”
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं, ”हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।” हरियाणा के नूंह जिले में हुई हिंसा के बारे में उन्होंने कहा कि यह भाजपा-जेजेपी सरकार की विफलता का नतीजा है। उन्होंने कहा, “अगर सरकार ने समय पर कदम उठाए होते तो यह हिंसा नहीं होती। कांग्रेस ने हाई कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग की है।”
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने खुद स्वीकार किया है कि सरकार से चूक हुई है। सरकार मामले की संवेदनशीलता और स्थिति को समझने और एहतियाती कदम उठाने में पूरी तरह विफल साबित हुई। यहां तक कि स्थानीय पुलिस ने भी तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी सरकार को पहले ही दे दी थी। ”इसके बावजूद सरकार की ओर से उचित कदम नहीं उठाये गये। लेकिन अब कानून को सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए। भड़काने वालों और दंगाइयों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App



