‘नंदी को नाग देव से प्रेम हो गया’ अचनाक गाय को आया Cobra पर प्यार, दिल जीत लेगी ये Video

Summary :

जैसे ही गाय सांप के पास आती है, सांप अपना अपना फन फैलाकर उसके सामने खड़ा हो जाता है। जब यह सांप गाय को काटने ही वाला होता है कि गाय अपनी जीभ से सांप को चाटने लगती हैं।

कोबरा यानी नाग को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। यह सांप इतना खतरनाक हो सकता है कि अगर ये एक बार किसी को भी डंस ले, तो उसका नामों-निशान मात्र कुछ ही पलों में जा सकता है। अब इसी कोबरा सांप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बोल रहे है ‘नंदी को नाग देव से प्रेम हो गया’। इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी काफी हैरानी होगी कि कैसे कोई गाय एक सांप के साथ ऐसे कर सकता है। 
कोबरा को बहुत गुस्से वाला सांप माना जाता है पर इस वीडियो में देखा गया कि कैसे इस गाय ने सांप के गुस्से को कुछ ही पल मे दूर कर दिया। गाय ने इसके लिए कुछ ऐसा किया जो अपने आप में मिशाल है। बताया जाता है कि गाँव के लोग अपने गायों को आस-पास जंगल में छोड़ देते है और इसी टाइम देखा गया कि एक गाय का सामना हो जाता है। इस पल के वीडियो को आप निचे देख सकते है। 

जैसे ही गाय सांप के पास आती है, सांप अपना अपना फन फैलाकर उसके सामने खड़ा हो जाता है। जब यह सांप गाय को काटने ही वाला होता है कि गाय अपनी जीभ से सांप को चाटने  लगती हैं। दोस्त से मिलाते ही गाय सांप को चाटने लगती है। दिलचस्प बात यह है कि गाय के चाटने के बाद अचानक सांप भी धीरे-धीरे शांत हो जाता है। ऐसा लगता है जैसे गाय ने पल भर में ही सांप का भरोसा जीत लिया और दोनों अच्छे दोस्त बन गए हो।  
सोशल मीडिया इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है कि “प्यार दुश्मन पर भी जीत हासिल कर सकता है”। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद सभी ने इस पर हैरानी जताई कि कोबरा के सामने इतनी हिम्मत दिखाना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन गाय ने आसानी से इसका सामना कर लिया।

Desk Team