इन दो बच्चों की मासूमियत ने जीत लिया सोशल मीडिया का दिल

Summary :

वैसे तो आपने सोशल मीडिया पर कई सारी वायरल तस्वीरें देखीं होंगी ,लेकिन हाल ही में जो इन बच्चों की तस्वीर वायरल हो रही है

वैसे तो आपने सोशल मीडिया पर कई सारी वायरल तस्वीरें देखीं होंगी ,लेकिन हाल ही में जो इन बच्चों की तस्वीर वायरल हो रही है ये वाकई दिल छू देने वाली है। इतना ही नहीं अब इन बच्चों की हर जगह खूब तारीफ भी हो रही है क्योंकि इतनी छोटी सी उम्र में भी इन्होंने मासमूयित और इंसानियत दोनों ही दिखने में कसर नहीं छोड़ी है। दरअसल,दोनों एक पिल्ले का इलाज करने में मसरूफ नजर आ रहे हैं। 
तस्वीर में आप देख सकते हैं  कि कैसे बच्चों ने कागज के टुकड़ों का बैंडेज की तरह इस्तेमाल कर पिल्ले के जख्म को अच्छे से ढक दिया है। वहीं लोग अब बच्चों की इसी मासूमियत के मुरीद हो गए हैं।
दो इंडियन किंग्स…
ट्विटर पर इस तस्वीर को @Imamofpeace नाम के एक यूजर ने साझा किया। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘दो इंडियन किंग्स’।

तस्वीर देख लोगों ने किये ऐसे कमेंट… 

तू पैसों की चिंता मत कर…


दुनिया का सबसे इज्जतदार डॉक्टर…


ये बच्चे डॉक्टर बनने चाहिए…


 ऐसी फोटो के लिए शुक्रिया…


Desk Team