कई सारे लोग सोने और चांदी के आभूषण पहनने के बहुत शौकीन होते हैं। तो वहीं इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें ये अभूषण विद्वान पंडित की सलाह से पहने होते है। वैसे ज्योतिष शास्त्र की मानें तो चांदी के आभूषण खूबसूरती बढ़ाने के अलावा सुख-समृद्धि का भी कारक माना जाता है।

ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक चांदी नौ ग्रहों में शुक्र और चंद्रमा ग्रह से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा कहा यह भी जाता है कि चांदी की उत्पत्ति भगवान शिव के नेत्रों से हुई थी और जिस जगह भी चांदी होती है उस जगह सुख,वैभव और संपन्नता में जरा भी कमी नहीं आती है।

इन सारी चीजों के अलावा ज्योतिष शास्त्र में ये भी बताया गया है कि चांदी की अंगूठी पहनना सभी के लिए अच्छा नहीं होता है। तो ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि चांदी की अंगूठी किस राशि के लोगों को नहीं पहननी चाहिए।
इन राशि के लोगों को नहीं पहननी चाहिए चांदी की अंगूठी
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष,धनु और कन्या राशि के जातकों को चांदी की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। इन राशि के लोगों के लिए चांदी की अंगूठी धारण करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यदि ये लोग चांदी की अंगूठी हाथ में धारण कर लेते हैं तो इनके लिए ये अशुभ साबित होगा और ये इन जातकों के लिए दुर्भाग्य की वजह भी बनती है।

माना जाता है कि इसे पहनने से परिवार के लोगों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है और स्वास्थ्य संबंधित संकट भी बने रहने का डर होता है। इसके अलावा इनके जीवन में चांदी की अंगूठी पहनना असफलता का कारण भी बन सकती है।


Download Android App
Download iOS App



