एक लाख युवाओं को रोजगार देगी सरकार

Summary :

NULL

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सर्वे चौक स्थित आईआरटीडीए सभागार देहरादून में कौशल विकास विभाग एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित इंडिया स्किल्स उत्तराखण्ड-2018 के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 11 विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं प्रमाण पत्रा भी प्रदान किये।

कौशल विकास प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 15 हजार, 10 हजार एवं 05 हजार रूपये के चैक प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से कौशल विकास विभाग की संरचना की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्किल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने एक मजबूत पहल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 9 नवम्बर 2020 तक राज्य में एक लाख युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

– सुनील तलवाड़

Desk Team