हरिद्वार : हरिद्वार में आज एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस हादसे में वन विभाग के एक दारोगा की दर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाई-वे पर पूर्वी गंगा नहर के पुल के पास उत्तराखंड परिवहन निगम के टनकपुर डिपो की बस की एक बाईक सवार से जोरदार भिडंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक सवार उत्तराखंड वन विभाग के दरोगा देवेन्द्र प्रसाद भट्ट की इस दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद बस में आग लग गई और आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि बस में सवार सभी सवारियों को समय रहते बस से उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि इस बस में कुल 40 यात्री सवार थे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



