जब भी पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आनी शुरु हो जाती है तो वह एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लेते हैं। लेकिन यूएई से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया है। दरअसल महिला ने अपने पति से इसलिए तलाक मांगा क्योंकि वह उसके हद से ज्यादा प्यार करने पर दुखी हो गई थी।

एक साल की शादी में पत्नी से पति ने एक बार भी झगड़ा या लड़ाई नहीं की। जिस पर दुखी होकर पत्नी ने ऐसा किया। वहीं पति ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि वह अच्छा पति बनना चाहता था इसलिए कभी पत्नी से शादी नहीं की।
उदास नहीं होने दिया कभी

इस महिला ने तलाक की अर्जी फुजैरा की शरिया कोर्ट में दी है। एक अखबार के अनुसार, पति के ज्यादा प्यार को महिला बर्दाशत नहीं कर पाई जिसके बाद उसने तलाक लेने का फैसला कर लिया। कोर्ट में महिला ने कहा, मुझ पर वह कभी भी चिल्लाते नहीं और ना ही मुझे उदास होने देते हैं।
घुटन होने लगी ज्यादा प्यार से

कोर्ट में महिला ने कहा, मैं इतने ज्यादा प्यार से घुटन महसूस करने लगी हूं। वह कभी-कभी मेरे लिए खाना पकाते हैं और घर के काम में मेरी मदद भी करते हैं। एक साल की शादी में हमारा एक बार भी झगड़ा नहीं हुआ।
एक झगड़े के लिए तरस गई महिला

कोर्ट से आगे महिला ने कहा, मैं एक झगड़े के तरस रही हूं, जो मेरे रोमांटिक पति के साथ असंभव है। वह मुझे हमेशा माफ कर देता है। मैं उसके साथ बहस करना चाहती हूं। मुझे ऐसी जिंदगी नहीं चाहिए। जिसमें मेरा पति मेरी हर बात माने।
आदर्श पति बनना चाहता था

पति ने कहा है कि कुछ भी गलत उसने नहीं किया है। वह एक परफेक्ट पति बनना चाहता था। इतना ही नहीं पति ने कोर्ट से अपील की है कि पत्नी को वापस केस लगाने के लिए कहा जाए। पति-पत्नी को आपसी मतभेद सुलझाने के लिए कोर्ट ने कहा है।


Download Android App
Download iOS App



