कमाल की क्रिएटिविटी! अब कपल के लिए बना ये युनिक छाता, देखें वीडियो

Summary :

Umbrella video viral : जब आप खरीदारी के लिए मार्केट जाते हैं तो आपको कई तरह की चीजें दिखती होंगी। कपड़ों से लेकर खान-पान की हर चीज बाजार में मिल जाती है। बारिश के मौसम में लोग छाता लेकर ही बाहर निकलते हैं। इसी को लेकर आपने पहले मार्केट से छाता तो खरीदा होगा। लेकिन कभी भी कपल्स के लिए अलग से यूनिक छाता पहले नहीं देखा होगा। ऐसे में छाते की एक वीडियो वायरल (Umbrella video viral) हो रही है जिसे खासकर कपल्स के लिए ही बनाया गया है। यहां देखें वायरल वीडियो   View this post on Instagram…

Umbrella video viral : जब आप खरीदारी के लिए मार्केट जाते हैं तो आपको कई तरह की चीजें दिखती होंगी। कपड़ों से लेकर खान-पान की हर चीज बाजार में मिल जाती है। बारिश के मौसम में लोग छाता लेकर ही बाहर निकलते हैं। इसी को लेकर आपने पहले मार्केट से छाता तो खरीदा होगा। लेकिन कभी भी कपल्स के लिए अलग से यूनिक छाता पहले नहीं देखा होगा। ऐसे में छाते की एक वीडियो वायरल (Umbrella video viral) हो रही है जिसे खासकर कपल्स के लिए ही बनाया गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashish Sawant (@master_ashishhh)

Courtesy : @master_ashishhh

वायरल हो रही इस वीडियो (Umbrella video viral) में देखा जा सकता है कि एक शख्स कपल्स के लिए बने इस छाते की खूबियों के बारे में बता रहा है। इसके साथ ही लोगों को बताते हुए नज़र आ रहा है कि ये छाता खासकर कपल्स के लिए बनाया गया है। इस छाते को लव बर्ड्स और शादीशुदा लोग ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

वायरल वीडियो में शख्स छाते को खोलकर भी दिखाता है। छाते को खोलने के लिए हैंडल के पास दिए गए बटन को दबाता है। जैसे ही शख्स छाते को खोलता है उसमें एक ही छाते में दो छतरियां खुलती हैं। जिसमें से एक छतरी काले रंग की है और दूसरी गुलाबी रंग की है। इस छाते को पार्टनर के साथ जाते वक्त इस्तेमाल किया जा सकता है।



लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @master_ashishhh के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो (Umbrella video viral) को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इतना ही नहीं, वीडियो पर कई कमेंट भी लोगों ने किए है। जिसमें एक यूजर ने लिखा- क्या इस छाते को दो दोस्त इस्तेमाल नहीं कर सकते। वहीं, किसी अन्य यूजर ने लिखा – यार मत दिखाओ इस छाते को, यहां पे सब सिंगल हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Simran Sachdeva