Unique Auto video : लोगों को समस्या का समाधान निकालना हो तो जुगाड़ से लोग कुछ ना कुछ उपाय तो ढूंढ ही लेते है। ऐसी कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो जाते है, जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह जाता है। सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म को आप स्क्रॉल कर लीजिए, आपको वहां जुगाड़ की कोई ना कोई वीडियो तो देखने को मिल ही जाएगी। कोई जुगाड़ से वाशिंग मशीन बना देता है तो कोई वाहन में जुगाड़ करता हुआ नज़र आता है। ऐसे में इन दिनों एक नया वीडियो (Unique Auto video) तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अजीबो-गरीब ऑटो देखने को मिल रहा है, जो शायद ही आपने कभी पहले देखा हो।
शख्स ने बदला ऑटो का रुप
वायरल वीडियो (Unique Auto video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने ऑटो को पूरी तरह से मॉडिफाई किया है। उसने पहिए और हैंडल को छोड़कर ऑटो पूरा बदल दिया है। ऊपर से एक खोपड़ी को फिट कर दिया है। इसे दिन में देखने में तो इतना डर नहीं लग रहा है। लेकिन हां, रात में इस वाहन को देखने के बाद अच्छे से अच्छे लोगों की हवा टाइट हो सकती है।
वीडियो पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
View this post on Instagram
Courtesy : @nitinumbaranikar
बता दें कि इस वीडियो (Unique Auto video) को इंस्टाग्राम पर nitinumbaranikar के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट में एक यूजर ने लिखा- ये कैसा विचित्र वाहन है, सारथी रथ रोको नहीं तो हम कूद जाएंगे। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- भाई इसको लेकर रात में मत निकलना। किसी अन्य यूजर ने लिखा- इस कारीगर को 21 तोपों की सलामी दी जाए।


Download Android App
Download iOS App



