यह महिला बिना सीढ़ी के बिजली के खंभों पर सरपट चढ़कर जोड़ती है टूटे तार, वीडियो हो रहा वायरल

Summary :

कभी आपने बिजली के खंभे पर किसी महिला को चढ़कर तार जोड़ते हुए देखा है? ऐसी ही महिला हैं जो इस पुरुष प्रधान पेशे में काम करती हैं। इस महिला का नाम उषा जगदाले है और यह महाराष्ट्र के बीड

कभी आपने बिजली के खंभे पर किसी महिला को चढ़कर तार जोड़ते हुए देखा है? ऐसी ही महिला हैं जो इस पुरुष प्रधान पेशे में काम करती हैं। इस महिला का नाम उषा जगदाले है और यह महाराष्ट्र के बीड में काम करती हैं। बता दें कि बिजली के खंभों पर यह निडर होकर चढ़ती हैं और इस काम को बहादुरी से करती हैं। लॉकडाउन में ग्राहकों की शिकायतों को उन्होंने दूर करने और बिना किसी दिक्कत बिजली की उन्हें आपूर्ति हो सके यह सुनिश्चित किया। हाल ही में एक वीडियो उनके काम के दौरान का सामने आया है जो की बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। 
खंभे पर चढ़ जाती है झट से
आल इंडिया रेडियो न्यूज ने ट्विटर पर इस वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो को 15 हजार से अधिक व्यूज और 1 हजार से ज्यादा लाइक्स खबर लिखे जाने तक मिल गए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिना सीढ़ी और किसी सेफ्टी इक्विपमेंट के उषा बिजली के खंभे पर चढ़ जाती है और वापस नीचे भी टूटी हुई तारों को जोड़कर आ जाती हैं। हालांकि कई लोगों ने इसे देखकर बिजली विभाग की आलोचना की है। 

सलाम करता हूं उनके जज्बे को

खतरनाक है ये बहुत


बहादुर हैं वह लेकिन

वीडियो खतरनाक है 


सही नहीं है यह 


उषा की बहादुरी और जज्बे की कई लोगों ने जमकर सराहना की। 

Desk Team