मायावती ने बुलंदशहर में छात्रा की मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

Summary :

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने छात्रा की मौत पर राज्य में कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठाये हैं और राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ कार्रवाई की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अमेरिका में पढ़ाई करने वाली छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा मनचलों की छेड़खानी से बचने के दौरान हुआ। इस हादसे पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने छात्रा की मौत पर राज्य में कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठाये हैं और राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ कार्रवाई की मांग की है। 

बसपा अध्यक्ष ने आज किये ट्वीट  में कहा कि बुलंदशहर में अपने चाचा के साथ बाईक पर जा रही होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी को मनचलों की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी, जो अति दुखद,अति शर्मनाक और अति निंदनीय है। उन्होंने कहा बेटियां आखिर कैसे आबे बढ़गी ? उत्तर प्रदेश सरकार दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करे।बसपा की यह पुरजोर मांग है।

Desk Team