Vaishno Devi: यात्रा में इन चीजों का रखे ध्यान, नहीं होगी कोई भी दिक्कत, नए नियम 2023

Summary :

यात्रा करने से पहले वहां कुछ ऐसे नियम बनाएं गए है, जो सभी के लिए पालन करना जरुरी होता है। आज हम कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताने वाले है, जो आपके काफी काम की है।

Main Highlights
  • मोबाइल सिम जरूर ले
  • यात्रा पर्ची के बिना यात्रा नहीं 
  • यात्रा मार्ग पर इन सामानों के साथ एंट्री नहीं 
  • दर्शन करने समय रखें इन बातों का ध्यान 
आप भी आने वाले दिनों में माता वैष्णो की यात्रा करने के बारे में सोच रहे है, तो आज की खबर आपके लिए काफी जरूरी हो सकती है। आप में से ज्यादातर लोग जब भी वैष्णो देवी की यात्रा करते है, तो उनके दिमाग में कई सारे सवाल रहते है। यात्रा कैसे करें?, क्या-क्या नियम है? आदि-आदि प्रकार के कए सारे सवाल सभी के दिमाग में आते है। आना भी जरुरी है, क्योकि यात्रा करने से पहले वहां कुछ ऐसे नियम बनाएं गए है, जो सभी के लिए पालन करना जरुरी होता है। आज हम कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताने वाले है, जो आपके काफी काम की है। 
मोबाइल सिम जरूर ले
सबसे पहले जब भी आप माता वैष्णों देवी की यात्रा करते है, तो आप एक मोबाइल सिम जरूर ले, अगर आपके पास प्री पेड सिम है तो। वहीं आपके पास पोस्ट पेड सिम है तो आपको किसी भी नए सिम लेने की जरूरत नहीं है। आपको बस अपने सिम में रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद अपने साथ मोबाइल के इस्तेमाल कर सकते है, नहीं तो आपका सिम जम्मू व कश्मीर में जाते ही बंद हो जाएगा। 
यात्रा पर्ची के बिना यात्रा नहीं 
आप भी जब वैष्णो देवी के यात्रा का विचार करते है, तो आपको भी यात्रा पर्ची लेना जरुरी होता है। इसके बिना आपको यात्रा करने के अनुमति नहीं दी जाती है। यात्रा पर्ची वहीं कटरा शहर में ही बनाएं जाते है और आप अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर ऑनलाइन भी बना सकते सकते है। इसके लिए आपको श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के वेबसाइट पर जाना होगा। 
यात्रा मार्ग पर इन सामानों के साथ एंट्री नहीं 
इस बार एक नए नियम के अनुसार श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया है कि अब कोई भी भक्त अपने साथ लैपटॉप, टैब और डिजिटल कैमरा के साथ यात्रा नहीं कर सकता है। पहले सिर्फ माँ के भवन में ही इन में से किसी भी सामान को ले जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब पुरे यात्रा मार्ग पर ही लैपटॉप, टैब और डिजिटल कैमरा को साथ नहीं ले जाया जा सकता है। 
दर्शन करने समय रखें ध्यान 
आप जब भी माँ वैष्णों, काली और सरस्वती के पिंडियो के दर्शन के आगे बढ़ते है, तो आपको अपने साथ मोबाइल, डिजिटल घड़ी, कैमरा और किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रिक सामान अपने साथ लेके नहीं जा सकते है। यहां आपको और भी बातों का ध्यान रखना होता है, जैसे आप अपने साथ चमड़े से बने किसी बह सामान को नहीं ले जा सकते है। 

Desk Team