Vande Bharat Sleeper: 5 स्टार होटल से कम नहीं है देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Summary :

Vande Bharat Sleeper: भारत में मेड इन इंडिया वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है…

भारत में मेड इन इंडिया वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है

वंदे भारत स्लीपर कोच में अन्य ट्रेनों की तुलना में अधिक और आधुनिक सुविधाएं होंगी

BEML और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) स्लीपर कोच बना रही हैं, और ये ट्रेन 2024 के अंत या अगले साल के शुरुआत तक लॉन्च हो सकती है

वंदे भारत स्लीपर में यात्री आसानी से अपर और मिडिल बर्थ तक पहुंच सकेंगे, इसके लिए विशेष डिज़ाइन की सीढ़ियां होंगी

वंदे भारत स्लीपर का रूट अभी तय नहीं है, लेकिन दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-श्रीनगर, या दिल्ली-पुणे के बीच इसे चलाने की योजना है

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में फर्श के पास पहुंचने पर लाइट अपने आप जल जाएगी और हटते ही बंद हो जाएगी

वंदे भारत स्लीपर के एसी कोच में बर्थ का गद्दा पहले से अधिक आरामदायक होगा

इस ट्रेन में हवाई जहाज की तरह बायो-वैक्यूम टॉयलेट होगा

वंदे भारत स्लीपर के इंटीरियर्स में कई रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा, और कोचों के बीच जाने के लिए एर्गोनॉमिक डिज़ाइन के ऑटोमेटिक दरवाजे होंगे

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।