Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

कुकर वाली कॉफी का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने दिए रिएक्शन

Summary :

क्या आपको भी कॉफी पसन्द है? अगर हां तो क्या आपने कभी कुकर कॉफ़ी के बारे में सुना है? यदि नहीं, तो एक ऐसा वीडियो है जिसने ऑनलाइन बहुत से लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक शख्स साइकिल पर कॉफी बेच रहा है। उनकी कॉफ़ी बड़े-बड़े कैफ़े में मशीनों से बनाई जाने वाली कॉफ़ी से बहुत अलग है। उनकी कॉफी की खास बात यह है कि वह इसे कैसे बनाते हैं। क्योंकि इस कॉफी को बनाने में जुगाड़ वाली एक मशीन है जिसे कुकर की मदद से बनाया गया है। वायरल वीडियो को मिले 52 लाख व्यूज…

क्या आपको भी कॉफी पसन्द है? अगर हां तो क्या आपने कभी कुकर कॉफ़ी के बारे में सुना है? यदि नहीं, तो एक ऐसा वीडियो है जिसने ऑनलाइन बहुत से लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक शख्स साइकिल पर कॉफी बेच रहा है। उनकी कॉफ़ी बड़े-बड़े कैफ़े में मशीनों से बनाई जाने वाली कॉफ़ी से बहुत अलग है। उनकी कॉफी की खास बात यह है कि वह इसे कैसे बनाते हैं। क्योंकि इस कॉफी को बनाने में जुगाड़ वाली एक मशीन है जिसे कुकर की मदद से बनाया गया है।

वायरल वीडियो को मिले 52 लाख व्यूज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sukrit jain (@thegreatindianfoodie)

Courtesy : इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thegreatindianfoodie नाम के अकाउंट से शेयर किया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thegreatindianfoodie नाम के अकाउंट से शेयर किया है। कैप्शन में लिखा गया कि क्या आपने कभी कुकर कॉफी पी है? वीडियो को 52 लाख व्यूज और 1 लाख 39 हजार लाइक्स मिल चुके है। कुछ लोगों ने कमेंट किए और कहा कि वे जब छोटे थे तब से शादियों में इस तरह की कॉफी पीते आ रहे हैं। दूसरों ने कहा कि विदेशी फैंसी मशीनों का उपयोग करते हैं, लेकिन भारतीय देसी जुगाड़ से ही काम निकाल लेते हैं। एक व्यक्ति ने तो यहां तक ​​कहा कि यह जुगाड़ काफी समय से चल रहा है।

सबसे अलग कॉफी की मशीन है

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसमें बाबा साइकिल पर गर्म कॉफी बेच रहे है। उन्होंने साइकिल पर एक खास कॉफी बनाने का सारा जुगाड़ किया हुआ है। उसके पास एक तरफ गैस स्टोव है और दूसरी तरफ दूध और अन्य चीजें हैं। सबसे दिलचस्प हिस्सा उनकी कॉफी बनाने की मशीन है, जिसे उन्होंने कुकर से बनाया है। उन्होंने साइकिल पर लिखा है कि यह बाबा की स्पेशल कुकर कॉफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner