Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Momos में जिंदा कीड़े भरते हुए शख्स का वीडियो हुआ वायरल

Summary :

मोमोज लोगों के बीच एक बहुत फेमस फ़ास्ट फ़ूड बन चुका है। शाम होते ही मोमोज के ठेलों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। यह खाना इतना पसंदीदा है कि लोग इसे चाव से खाते हैं और यह भूल जाते हैं कि यह उनके स्वास्थ्य के लिए किता ज्यादा हानिकारक है। अगर आप भी मोमोज के दीवाने हैं तो ये वायरल वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। यहां मोमोज बेचने वाले ने कुछ ऐसा किया कि आप उसे देखकर हैरान रह जाएंगे या हो सकता है कि आपको मोमोज से नफरत भी हो जाएं। आपको सोशल मीडिया पर वायरल…

मोमोज लोगों के बीच एक बहुत फेमस फ़ास्ट फ़ूड बन चुका है। शाम होते ही मोमोज के ठेलों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। यह खाना इतना पसंदीदा है कि लोग इसे चाव से खाते हैं और यह भूल जाते हैं कि यह उनके स्वास्थ्य के लिए किता ज्यादा हानिकारक है। अगर आप भी मोमोज के दीवाने हैं तो ये वायरल वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। यहां मोमोज बेचने वाले ने कुछ ऐसा किया कि आप उसे देखकर हैरान रह जाएंगे या हो सकता है कि आपको मोमोज से नफरत भी हो जाएं। आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मोमोज विक्रेता मोमोज में जिंदा कीड़े डालता दिखाई देगा।

मोमोज फिलिंग में भरे कीड़े

Courtesy : यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट chinesestreetfood2023 पर अपलोड किया गया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक मोमोज विक्रेता को मोमोज बनाते हुए देख सकते हैं। वह अचानक एक मोमोज को जिंदा कीड़ों से भरने लगता है। कीड़ों से भरने के बाद, जल्दी से मोमोज को सभी तरफ से ढक देते है। मोमोज में सभी कीड़े पूरी तरह से जीवित नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह से शख्स मोमोज को पकाना शुरू कर देता है। फिर इसे निकाल कर सर्व कर देता है। मोमोज को खोलकर देखने पर सारे कीड़े उबले हुए नजर आते है जिसे देखकर बहुत से लोगों की हालत खराब हो जाती है।

इंटरनेट यूज़र्स हुए आग-बबूला

माना जा रहा है कि यह वीडियो चीन में शूट किया गया है। लेकिन ये भी दिलचस्प है कि ये कीड़े वाला मोमोज किस काम के लिए तैयार किया गया हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट chinesestreetfood2023 पर अपलोड किया गया था। एक यूजर ने लिखा: “हम इंसान हैं और खाने के लिए बहुत अच्छी-अच्छी चीजें हैं. फिर ये क्यों ऐसा खाते हैं. खाने को छोड़ दो मैं तो इसे देख भी नहीं सकता।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐसा केवल चीन में ही हो सकता है।” एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘चाईनीज फूड वाकई खराब है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner