घर में शादी या फिर किसी भी चीज का खुशनुमा माहौल हो तो जाहिर सी बात है कि सभी अपने मोबाइल में ऐसे यादगार पल को कैद करना चाहेंगे। लेकिन कभी-कभी इन मोबाइल में ऐसे पल भी कैद हो जाते है जो सभी को हैरान कर देते है वही केचे ऐसे पल भी होते है जो सभी को हंसने पर मजबूर कर देते है।
हाल में एक वीडियो सोशल पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद तय है कि आज से आप कभी भी किसी शादी में डांस करने से पहले सोचेंगे, खास वो लोग जिनकी शादी हो चुकी है ऐसा क्यों बोला जा रहा है आप वीडियो में खुद ही देख ले..

घर में शादी का माहौल हो तो ढोल-नगाड़े बजना तय है। आजकल तो सब DJ के गानो पर गजब के ठुमके मार के सोशल मीडिया पर फेम बना लेते है। आप भी डांस करते होंगे शादी में लेकिन कुछ डांस तो ऐसे होते है जिसको देखने के बाद आप भी अपना सर पकड़ लेते होंगे। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखा जा सकता है। वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है लगभग सब चीज ठीक था, तभी एक शख्स एक महिला को अपने कंधो पर उठा कर सामने की तरफ चलता हुआ नजर आ रहा है।
कुछ सेकंड के वीडियो में आगे शख्स महिला को फर्श पर काफी तेजी से पटकता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल ये जान कर किया गया काम नहीं था। कपल साथ में डांस करने के लिए आ रहे थे, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ जाता है। जिस कारण वो दोंनो गिर जाते है।

गिर के उठने के बाद वो कोशिश करते है कि फिर से खड़े हो तब उनका पैर पिछलने से फिर गिर जाते है। इसके बाद उनकस ये वीडियो सीसीएल मीडिया पर वायरल हो जाता है। वीडियो को @failarmy नाम के इंस्टग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर इस वीडियो पर जम के कमेंट कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



