Viral News: बेजुबान जानवरों के लिए रक्षक बना शख्स, ईंट और सीमेंट से बनाया देसी कूलर

Summary :

Viral News: भारत, ऐसा देश जहां पर जुगाड़ लगाने वालों की कोई कमी नहीं है। यहां पर हर गली हर मोहल्ले में आपको एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिल जाएंगे। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी बहुत सारी जुगाड़ वाली वीडियो देखी ही होगी। कभी-कभी तो यह जुगाड़ लोगों के काफी काम भी आ जाता है (Viral News) लेकिन कुछ-कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं कि जिन्हें देख लोगों के लिए अपनी हंसी को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। इन वीडियोज को देखकर यही लगता है कि आखिर जुगाड़ लगाने वाले शख्स…

Viral News: भारत, ऐसा देश जहां पर जुगाड़ लगाने वालों की कोई कमी नहीं है। यहां पर हर गली हर मोहल्ले में आपको एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिल जाएंगे। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी बहुत सारी जुगाड़ वाली वीडियो देखी ही होगी। कभी-कभी तो यह जुगाड़ लोगों के काफी काम भी आ जाता है (Viral News) लेकिन कुछ-कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं कि जिन्हें देख लोगों के लिए अपनी हंसी को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। इन वीडियोज को देखकर यही लगता है कि आखिर जुगाड़ लगाने वाले शख्स के पास इस तरह का आइडिया आया कैसे होगा। हाल में एक बार फिर से ऐसी वीडियो वायरल हो रही है। दरअसल इस समय भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है। ऐसे में तपती गर्मी से इंसानों को तो दिक्कत हो ही रही है, वहीं जानवर भी इससे परेशान हैं। इसी कड़ी में एक और जुगाड़ की वीडियो वायरल हो रही है।

जुगाड़ से बनाया मजबूत और टिकाऊं कूलर

हाल की वायरल वीडियो में किसी शख्स ने गाय-भैंसों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए कूलर बनाया है। आमतौर पर कूलर की बॉडी लोहे या फिर प्लास्टिक की होती हैं लेकिन शख्स ने ईंट और सीमेंट की मदद से बाहरी ढ़ांचा तैयार किया है। ऐसे में कूलर काफी मजबूत और टिकाऊं दिखाई दे रहा है। कूलर के तीनों तरफ घास लगाया गया है। इतना ही नहीं, पानी के लिए पाइप का इंतजाम भी किया गया है। कूलर के अंदर एक पंखा भी लगाया है। जिससे फर्राटेदार हवा आ रही है। जाहिर है इससे गाय भैंसों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिलेगी ही।

Also Read: 32 साल में 105 बार ‘दूल्हा’ बना शख्स, 14 देशों की महिलाओं से रचाई शादी

लोगों ने खूब दिया आशीर्वाद

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shispal Sahu (@shispal_sahu)

 

Source: Instagram/@shispal_sahu

वायरल वीडियो को @shispal_sahu नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 22 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स शख्स के जुगाड़ु दिमाग की तारीफ कर रहे हैं। लोग इस नेक काम के लिए शख्स की खूब सरहाना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, “आपने इन बेजुबान जानवरों के लिए इतना कुछ किया भगवान आपके धंधे में दिन दोगुनी रात चोगुनी करें मेरी यही दुआ है कि आप दिनों दिन ऊंचाइयों को छुए।” दूसरे ने लिखा, “बहुत सुंदर,जो बेजुबानों के लिए दिल और आत्मा से इतना समर्पित है वह अवश्य ही एक संस्कारी मां का पुत्र है, ढेर सारा आशीर्वाद।” तीसरे ने लिखा, “नेचुरल कुलर ठंडी हवा 100 में से 100% नंबर।” इसी तरह तमाम यूजर्स शख्स को इस नेक काम के लिए तरक्की का आशीर्वाद दे रहे हैं।

 

Disclaimer: यह खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।