Viral News: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ अजीबोगरीब वायरल होता है। अगर आप भी इंटरनेट पर एक्टिव रहते हैं तो आपने ने कई बार ऐसी फोटो और वीडियो देखें होंगे जिसे देख आप दंग रह गए होंगे। रोजाना यहां कुछ अजब-गजब अनोखा देखने को मिल ही जाता है। हाल में भी कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख आप एक बार फिर ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि इस दुनिया में कैसे-कैसे लोग मौजूद हैं। आपने इंजीनियरिंग के कई सारे नमूने देखें होंगे। कभी कोई सीमेंट और ईंट से बेड बना देता है तो कभी उलटी-सीधी सीढ़ियां। इस बार तो हद ही हो गई, किसी ने गली के ऊपर हवा में अपना मकान बनवा लिया है। इस दो मंजिले अनोखे मकान की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे बनवाने वाले शख्स के दिमाग की दाद दे रहे हैं।
वीडियो में दिखी अनोखी इंजीनियरिंग
वायरल पोस्ट में आप देख सकते हैं कि गली के ऊपर किसी ने दो मंजिला का मकान बनवा लिया है। मकान के नीचे गली है, जहां से आम लोगों और वाहनों की आवाजाही चालू है। लोग वहां से आराम से गुजर सकते हैं। मकान को देख ऐसा लग रहा मानों यह हवा में लटक रहा हो। इस मकान को बनाने वाला मिस्त्री भी काफी टैलेंटेड होगा, जिसने ऐसा कारनामा कर दिखाया। यही वजह है कि यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है।
Also Read: मानसून सीजन में कपड़े सुखाना होगा आसान, यहां देखें देसी जुगाड़
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
View this post on Instagram
वायरल हो रहे पोस्ट को @mashumiyat.____ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “घर का मालिक पूरा ईमानदार हैं गली पर कब्जा भी नहीं किया..!” खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 22 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं लोग इसपर कमेंट करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार आ रही है। एक यूजर ने लिखा, “सच में है क्या ये?” दूसरे ने लिखा, “किसी ने लाकर ठोक दिया है वहां।” इसी तरह तमाम यूजर्स ने इस पोस्ट पर अपने रिएक्शन दिए।


Download Android App
Download iOS App




