हम काम कर रहे हैं, AAP झूठ फैलाकर ध्यान भटका रही: सिरसा

Summary :

Manjinder Singh Sirsa: दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति, उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आईएएनएस से विशेष इंटरव्यू में प्रदूषण नियंत्रण, अवैध घुसपैठ, मुफ्त योजनाएं और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जैसे अहम मुद्दों पर बेबाकी से बात की। सिरसा ने जहां अपनी सरकार की पहलों का बचाव किया, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला भी बोला और कहा कि भाजपा सरकार काम कर रही है, लेकिन आप केवल झूठ बोलकर भ्रम फैला रही है। प्रदूषण से निपटने के लिए भाजपा की नीति सिरसा ने कहा, सिर्फ एक नहीं, हम कई मोर्चों पर काम कर रहे हैं। एक…

Manjinder Singh Sirsa: दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति, उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आईएएनएस से विशेष इंटरव्यू में प्रदूषण नियंत्रण, अवैध घुसपैठ, मुफ्त योजनाएं और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जैसे अहम मुद्दों पर बेबाकी से बात की। सिरसा ने जहां अपनी सरकार की पहलों का बचाव किया, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला भी बोला और कहा कि भाजपा सरकार काम कर रही है, लेकिन आप केवल झूठ बोलकर भ्रम फैला रही है।

प्रदूषण से निपटने के लिए भाजपा की नीति

सिरसा ने कहा, सिर्फ एक नहीं, हम कई मोर्चों पर काम कर रहे हैं। एक बड़ी पहल दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों को हटाने की है। अब तक हमने लगभग 30 प्रतिशत कूड़ा हटाया है। 200 एकड़ में से 35 एकड़ जमीन को साफ कर वहां बांस लगाए हैं। हमने कई जगह वॉटर स्प्रिंकलर लगाए हैं, पीडब्ल्यूडी सड़कों की मशीनों से सफाई शुरू की है और नई कंस्ट्रक्शन साइट्स पर डीपीसी मॉनिटरिंग अनिवार्य की है। हम दिल्ली की सड़कों की संरचना को भी मजबूत बना रहे हैं।

दोपहिया और तिपहिया वाहनों को लेकर क्या कदम उठाए जाएंगे

सिरसा ने कहा बिल्कुल, दोपहिया या तिपहिया, सभी को उनके वास्तविक प्रदूषण स्तर के आधार पर आंकना चाहिए, न कि सिर्फ उम्र के आधार पर। कुछ दोपहिया वाहन 5 साल में ही प्रदूषण फैलाने लगते हैं, जबकि कुछ चारपहिया 10 साल बाद भी ठीक रहते हैं। इसलिए मापदंड वाहन की उम्र नहीं, प्रदूषण होना चाहिए। हम पुराने स्कूटरों को इलेक्ट्रिक में बदलने के लिए इलेक्ट्रिक किट भी लाने जा रहे हैं, ताकि लोगों को नया वाहन खरीदने की जरूरत न पड़े।

एयर कंडीशनर पर क्या बोले सिरसा

सिरसा ने कहा, अभी हम भारत सरकार के गैस उपयोग से संबंधित नियमों का पालन कर रहे हैं। वैसे भी लोग बिजली बिल के कारण खुद ही एसी का सीमित इस्तेमाल करते हैं। ऐसा नहीं है कि लोग बिना सोचे समझे एसी चलाते हैं. इसका इस्तेमाल पहले से ही नियंत्रित है।

Also Read- पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो कुख्यात गैंगस्टर ढेर

Neha Singh