Viral Video: बिल्डिंग के अपार्टमेंट से होकर निकलती है ट्रेन, रहने वालों को नहीं होती है दिक्कत

Summary :

दुनिया में होने वाली तरह-तरह की अजीबोगरीब घटनाओं से लोग हैरान रह जाते हैं। बहुत सी मानव निर्मित हैं, जबकि कुछ को प्रकृति द्वारा बनाया गया हैं। चीन में एक ऐसी ही अजीब चीज देखने को मिली है। ये है एक ट्रेन। आप ट्रेन (Train runs through apartment video) के बारें में सोचेंगे कि इसमें ऐसा क्या ख़ास होगा? दरअसल, यह है तो एक सिंपल ट्रेन ही, लेकिन जो बात इसे खास बनाती है वह यह है कि ये एक अपार्टमेंट से होकर गुजरती है। हां बिल्कुल ठीक पढ़ा आपने, ये ट्रैन सच में एक अपार्टमेंट के बीच से होकर…

दुनिया में होने वाली तरह-तरह की अजीबोगरीब घटनाओं से लोग हैरान रह जाते हैं। बहुत सी मानव निर्मित हैं, जबकि कुछ को प्रकृति द्वारा बनाया गया हैं। चीन में एक ऐसी ही अजीब चीज देखने को मिली है। ये है एक ट्रेन। आप ट्रेन (Train runs through apartment video) के बारें में सोचेंगे कि इसमें ऐसा क्या ख़ास होगा? दरअसल, यह है तो एक सिंपल ट्रेन ही, लेकिन जो बात इसे खास बनाती है वह यह है कि ये एक अपार्टमेंट से होकर गुजरती है। हां बिल्कुल ठीक पढ़ा आपने, ये ट्रैन सच में एक अपार्टमेंट के बीच से होकर निकलती है।

कौन-सी है ये अनोखी ट्रेन?

एक अपार्टमेंट से होकर गुजरने वाली चीन की ट्रेन (China train runs through apartment) का एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @sachkadwahai पर पोस्ट किया गया है और यह तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग से ट्रेन को गुजरते हुए देखा जा सकता है। ट्रैक को अपार्टमेंट से गुजरने के लिए ही डिज़ाइन किया गया है। नीचे सैकड़ों लोग जमा हैं और इस सीन को देखकर तस्वीरें और वीडियो बना रहे है। ट्रेन अपार्टमेंट के अंदर तक पहुंचती है।

चीन में मौजूद है ये ट्रेन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sach Kadwa Hai (@sachkadwahai)

 यह ट्रेन चीन के शहर चॉन्गकींग (Chongqing, China) में है। चूँकि इस शहर की ऊँची इमारतें पहाड़ों जैसी दिखती हैं, इसलिए इसे पहाड़ों का शहर भी कहा जाता है। 2004 में इस रेलमार्ग का निर्माण हुआ। जब इस रेल परियोजना पर निर्माण शुरू हुआ, तो परियोजना के प्रवक्ता ने दावा किया कि शहर में रेलवे लाइनों को जमीन पर बिछाने या इमारतों के बीच से गुजरने के लिए इतनी जगह नहीं थी। इसीलिए ट्रैक को इमारतों से होकर गुजरना पड़ा। ये ट्रेनें हल्की रेल की केटेगरी में आती हैं। क्योंकि यह बहुत शांत है इसीलिए इमारत में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को इससे कोई समस्या नहीं होती है। इसके साथ ही इसकी आवाज तक नहीं आती है।

वीडियो को मिले लाखों में व्यूज

इस वीडियो को करीब 1 लाख लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने अपने रिएक्शन कमेंट किए हैं। एक व्यक्ति ने कहा कि भले ही वे कितने भी अच्छे दिखें लेकिन एक बार जब आप उन अपार्टमेंटों में रहना शुरू कर देंगे, तो आपको उनके असर का एहसास होगा। एक के अनुसार यहां किराया उम्मीद से सस्ता होगा। एक व्यक्ति ने दावा किया कि जो लोग घर से काम करते हैं उन्हें अक्सर लोगों के ताने सुनने को मिलते होंगे।

Khushboo Sharma