650 फीट की ऊंचाई पर अचानक शख्स ने खोला प्लेन का इमरजेंसी गेट, खतरे में डाली 194 यात्रियों की जान

Summary :

डोमेस्टिक फ्लाइट राजधानी सियोल से लगभग 240 किमी दक्षिण-पूर्व में डेगू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। जब व‍िमान हवा में करीब 200 मीटर (650 फीट) की ऊंचाई पर था तभी इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठे एक यात्री ने लीवर दबाकर इमरजेंसी गेट खोल दिया।

सोचिए अगर आप प्लेन में बैठे हैं और अचानक कोई प्लेन का गेट खोल दे। ये सोचकर ही दिमाग हिल जाता है लेकिन ऐसा हुआ है। ये दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार को दक्षिण कोरिया में घटी। प्लेन के उड़ान भरने के बाद एक यात्री ने अचानक से एग्जिट डोर को खोल दिया। इमरजेंसी गेट खुलते ही प्लेपन का संतुलन ब‍िगड़ने लगा और यात्रि यों की हालत खराब हो गई।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है एक पल के लिए उसके होश उड़ जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एशियाना एयरलाइंस की एयरबस A321-200 में 194 यात्री सवार थे। ये डोमेस्टिक फ्लाइट राजधानी सियोल से लगभग 240 किमी दक्षिण-पूर्व में डेगू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। 
जब विमान हवा में 650 फीट की ऊंचाई पर था, तभी अचानक फ्लाइम में इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठे एक शख्स ने लीवर दबाकर इमरजेंसी गेट खोल दिया। गेट खोलते ही प्लेन के अंदर हवा भर गई और प्लेन का संतुलन बिगड़ने लगा। ये नजारा देखकर सभी यात्री घबरा गए पर गनीमत ये थी कि उनमें से किसी के साथ कोई हादसा नहीं हुआ।

खबर के अनुसार, प्लेकन को पायलटों की सूझबूझ से सुरक्षि‍त लैंड करा लिया गया, एअरलाइन और सरकारी कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की है। मगर इस हादसे के दौरान कुछ यात्री बुरी तरह से डर गए थे, विमान के सफलतापूर्वक उतरने के बाद कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, पुलिस ने 30 साल के आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है।
फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस घटना के बाद दरवाजा कितनी देर तक खुला रहा। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति दरवाजा खोलने गया तो लोगों ने उसे रोकने की भरपूर कोशिश की थी। इसके बावजूद वो नाकामयाब रहे और आंशिक रूप से दरवाजा खुल गया।  फ्लाइट अटेंडेंट उसे रोक नहीं पाए क्योंकि प्लेन लैंड कर रहा था।

Desk Team