Boss से मांगी छुट्टी, तो 2 मिनट में बनने वाली मैगी से भी कम समय में दिया ऐसा रिप्लाई कि हो गया Viral

Summary :

नौकरी करना आसान नहीं होता है। आपने भी ये कई लोगों से सुना होगा। अब ये सच तो है ही क्योंकि नौकरी में आपसे ऊपर एक बॉस होता है, जिसकी आपको सारी बात माननी पड़ती है। क्योंकि वे इंसान आपको आपके काम के लिए पैसे भी देता है। इसलिए जब आपको अपने घर जाने के लिए या फिर घूमने के लिए छट्टी चाहिए होती है तो बॉस कई बहाने बनाने लगते है और कोशिश करते है कि आपकी छुट्टी ही कैंसल हो जाएं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही चैट वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की अपने…

नौकरी करना आसान नहीं होता है। आपने भी ये कई लोगों से सुना होगा। अब ये सच तो है ही क्योंकि नौकरी में आपसे ऊपर एक बॉस होता है, जिसकी आपको सारी बात माननी पड़ती है। क्योंकि वे इंसान आपको आपके काम के लिए पैसे भी देता है। इसलिए जब आपको अपने घर जाने के लिए या फिर घूमने के लिए छट्टी चाहिए होती है तो बॉस कई बहाने बनाने लगते है और कोशिश करते है कि आपकी छुट्टी ही कैंसल हो जाएं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही चैट वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की अपने बॉस से छुट्टी की बात करती है और जब बॉस का रिप्लाई आता है तो वो लोगों के लिए भी शॉकिंग होता है।

अगर आप अपने बॉस से सीधे 10 दिन की छुट्टी मांग ले, तो सोचिए की आपके बॉस का क्या जवाब होंगा? शायद वो कह दें कि आप हमेशा के लिए ही इस ऑफिस से छट्टी ले लें। खैर ये मजाक था लेकिन अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। इसे @AkanshaDugad ने शेयर किया है साथ ही लिखा है- “मेरे मैनेजर ने 2 मिनट के अंदर ही मेरी 10 दिन की छुट्टी अप्रूव कर दी”।


वायरल हो रही तस्वीर में आप देख सकते हैं एक कर्मचारी ने अपने बॉस को लिखा, ‘ हाय पूजा, मैं इस महीने की 15 तारीख के आस-पास एक ट्रिप प्लान कर रही हूं, क्या मुझे 15 से 25 तारीख तक की छुट्टी मिल पाएगी’। इसके बाद बॉस का तुरंत जवाब आया कि ‘Yes, have Fun’।

लेकिन देखने वाली बात है कि इसके आगे के दो मैसेज और भी थे जिन्हें डिलिट कर दिया गया था। हालांकि अब 2 मिनट में अप्रुवल की चैट देखते ही यूजर्स भी हैरान हो गए हैं। यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा की बॉस 2 मिनट में भी छुट्टी दे सकते हैं। वहीं कई लोगों ने डिलिट ट्वीट पर भी सवाल किया है। एक यूजर ने लिखा है-“मैं जानने के लिए उत्सुक हूं कि डिलिट मैसेज में क्या लिखा हैं”। वहीं अन्य यूजर ने लिखा-“भगवान सभी को ऐसा मैनेजर दें”।

Ritika Jangid