व्हाइट हाउस के शेफ आंद्रे रश दुनिया भर में अपनी बॉडी बिल्डर छवि के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल रमजान के दौरान आंद्रे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। दरअसल रमजान के मौके पर व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 से 40 लोगों को डिनर पर इनवाइट किया था।

उन सभी गेस्ट का खाना तीन शेफ ने बनाया था। लेकिन तीनों शेफ में सबसे ज्यादा फेमस आंद्रे हुए। लोगों को आंद्रे के डोले इतने पसंद आए थे कि हर जगह उनकी ही बातें लाेग कर रहे थे।

एक दिन में करते हैं 2,222 पुशअप
व्हाइट हाउस के रिपोर्टर ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और लोगों का ध्यान आंद्रे के 24 इंच के बाइसेप्स पर ही रुक गया। हालांकि फिर पता चला कि आर्मी के रिटायर मास्टर शेफ भी आंद्रे रह चुके हैं। आंद्रे एक दिन में 2,222 पुश अप करते हैं। ऐसा वो क्यों करते हैं। पिछले साल 22 आर्मी के रिटायर बुजुर्गों ने आत्महत्या कर ली थी।

उसके बाद उन लोगों की आत्महत्या की खबर बहुत चर्चा में आई थी जिसके बाद उन्होंने लोगों को अवेयर करने के लिए कैंपेन के तौर पर इस शुरु किया था। आंद्रे को सेना में सबसे मजबूत शेफ के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने सेना का कई प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व किया है। रश बेकिंग, प्लाटिंग, केक डेकोरेशन और आइस कार्विंग में शास्त्रीय रूप से प्रशिक्षित हैं।

यूजर्स ने शेफ आंद्रे की जमकर तारीफ की






Download Android App
Download iOS App



