घर या ऑफिस में इस्तेमाल होने वाली झाड़ू का बड़ा महत्व होता है। इसे झाड़ू को मां लक्ष्मी प्रतीक भी माना जाता है।
झाड़ू हमेशा स्वच्छ साफ सुथरी और साबूत होनी चाहिए। टूटी फूटी और आधी झाड़ू से दरिद्रता बढती हैं। झाड़ू से संबंधित कुछ नियम हैं यदि उन नियमों का पालन करते हैं तो ही लक्ष्मीजी की कृपा दृष्टि बनेगी अन्यथा वो रूष्ट भी हो सकती हैं।

नई झाड़ू खरीदने के लिए अमावस्या, मंगलवार, शनिवार तथा रविवार अच्छे दिन माने जाते हैं। कृष्णपक्ष में झाड़ू खरीदना शुभ होता है।
कभी भी केवल एक झाड़ू न लें, झाड़ू हमेशा जोड़ी में ही लेना चाहिए इसलिए कम से कम दो और अधिक से अधिक तीन झाड़ू लेना चाहिए।
गुरूवार, एकादशी, पूर्णिमा, मंगलवार को पुरानी झाड़ू कभी भी घर के बाहर नहीं फेंकना चाहिए।
शनिवार को पुरानी झाड़ू को बदलना अच्छा होता है।
उत्तर दिशा झाड़ू रखना उत्तम माना जाता है।
सुबह सबसे पहले झाड़ू लगाना चाहिए उसके बाद ही अन्य कोई कार्य करें। ये ही समय सबसे शुभ होता है झाड़ू लगाने का। इस समय झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपनी कृपा आप पर बनाती हैं।
कभी भी श्याम या रात के समय झाड़ू ना लगाये।


Download Android App
Download iOS App



