एक महिला ने ऊंचे पेड़ पर चढ़कर ‘हाई हील्स’ गाने पर डांस किया, जिससे सोशल मीडिया पर धूम मच गई। बिना किसी सुरक्षा के ऐसा डांस करना लोगों को हैरान कर गया। इस वायरल वीडियो ने दिखाया कि फेमस होने की चाह में लोग अपनी जान की परवाह नहीं करते।
आज कल लोगों के बीच रील बनाने की होड़ इस कदर है की उन्हें अपनी जान से खेलने में भी जरा हिचकिचाहट नहीं होती। ना दाएं देखते हैं ना बाएं बस फेमस होना है तो कहीं भी कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, फिर चाहे जान ही क्यों ना चली जाए। सोशल मीडिया पर रील्स एंटरटेनमेंट का स्त्रोत बन चुकी हैं। लोगों को बस फेमस होना है, लाइक्स और व्यूज बटोरने हैं और इसके लिए वो किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी इस हरकत से आम जनता को कितनी परेशानी हो सकती है। हाल की वायरल हो रही वीडियो को ही देख लीजिए। महिला एक ऊंचे पेड़ पर चढ़कर डांस की रील बनाते हुए नजर आ रही है। वीडियो देख हर किसी का दिमाग चकरा जाएगा।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाल रंग की सलवार कमीज पहने एक महिला ऊंचे पेड़ पर चढ़ी हुई है। इतना ही नहीं, महिला पेड़ पर चढ़कर डांस भी करती नजर आ रही है। महिला ‘की एंड का’ फिल्म के गाने ‘हाई हील्स’ पर बड़े कॉन्फिडेंस के साथ डांस कर रही है। उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं कि अगर जरा सा भी पैर फिसला तो उसकी हड्डी पसली एक हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, यह महिला कश्मीरी है और इसका नाम उषा नागवंशी है। महिला की ये डांस वीडियो काफी वायरल हो रही है।
बिना पैसे घायल कुत्ते को ठेले पर बैठाकर अस्पताल ले पहुंचे दो बच्चे, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
लोगों ने यूं किया रिएक्ट
Damn😭🫡 pic.twitter.com/OIbjKbhaQH
— rareindianclips (@rareindianclips) May 18, 2025
Source: @rareindianclips (x)
वायरल वीडियो को @rareindianclips नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके अलावा करीब 3 हजार से भी ज्यादा लोगों ने ये वीडियो लाइक किया है। इतना ही नहीं, यूजर्स कमेंट के जरिए अपने रिएक्शन्स भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आखिर ये जीजी चाहती क्या हैं?” तो वहीं दूसरे ने लिखा, “कंटेंट ऐसा बनाओ कि कोई कॉपी ही ना कर पाए।” एक अन्य ने लिखा, “कोई जहर लाओ रे, अब नहीं जीना जिसकी कल्पना नहीं थी वो देख लिया।” इसी तरह तमाम यूजर्स महिला के इस अनोखे टैलेंट को देखकर काफी हैरान हो रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



